UPTET NEWS: उत्तर प्रदेश पात्रता परीक्षा का रिजल्ट फरवरी मे इस दिन जारी होगा, पिछली भर्ती मे नौकरी पाने के लिए इतने अभ्यर्थियो ने लिया था भाग, जानिये इस पोस्ट से

 उत्तर प्रदेश पात्रता परीक्षा का रिजल्ट 25 फरवरी को जारी होगा, पिछली भर्ती मे नौकरी पाने के लिए इतने अभ्यर्थियो ने लिया था भाग, जानिये इस पोस्ट से


उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) यूपी टीईटी 2021 की आंसर की जारी कर दी गई है। बोर्ड ने इस परीक्षा की आंसर की 27 जनवरी 2022 को जारी की है

 और इसपर अभ्यर्थियों से 1 फरवरी 2022 तक आपत्ति मांगी है।UPTET यूपी टीईटी 2021 का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया गया था और इसमें तकरीबन 18 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया है। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से सात अक्टूबर 2021 से 26 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे। UPTET यूपी टीईटी देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है और इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश में निकलने वाली शिक्षकों की भर्ती में हिस्सा लेने का मौका मिलता है। वहीं, अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE Current Affairs Ebook - Download Now की सहायता ले सकते हैं।

UPBEB द्वारा इस परीक्षा के लिए जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार इसका रिजल्ट 25 फरवरी 2022 को जारी किया जाना है। इस शेड्यूल के मुताबिक 23 जनवरी को परीक्षा आयोजित होने के बाद इसकी आंसर की 27 जनवरी 2022 को जारी की जानी थी और बोर्ड ने इसे तय समय पर जारी भी कर दिया है। अभ्यर्थी इस आंसर की पर अब 1 फरवरी 2022 तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगें। अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज करायी गयी आपति पर विषय विशेषज्ञ की समिति गठित करके परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उ0प्र0 प्रयागराज द्वारा उसका निराकरण किया जायेगा तथा 21 फरवरी को इस परीक्षा की संसोधित आंसर-की जारी की जाएगी। 




शिक्षक बनने के लिए कितनी परीक्षाओं में होना होगा सफल :

UPTET यूपी टीईटी में सफल होने वाले अभ्यर्थी राज्य में निकलने वाली शिक्षकों की भर्ती में आवेदन करने के पात्र हो जाते हैं। उत्तर प्रदेश में 2018 में निकली 69 हजार असिस्टेंट शिक्षकों की भर्ती में UPTET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका मिला था और इसमें शिक्षक की नौकरी पाने के लिए अभ्यर्थियों को एक और परीक्षा में हिस्सा लेना था। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की थी और मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी, उन्हें ही असिस्टेंट शिक्षकों के पद पर नियुक्त किया गया था।


Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online