आर्ट आँफ लिविंग हेप्पीनेस कार्यक्रम ने बदली लाखों लोगों की जिंदगी, 27 फरवरी को हुआ छ: दिवसीय शिविर का सम्पन्न
छत्तीसगढ़-धमतरी --- श्री श्री रविशंकर द्वारा स्थापित अंतरराष्ट्रीय अध्यात्मिक व मानवतावादी संस्था आर्ट आफ लिविंग की धमतरी इकाई द्वारा आयोजित छह दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम का 27 फरवरी को स्थानीय कबीर आश्रम रत्नाबांधा रोड पर समापन हुआ
आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका सुमिता पंजवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस 6 दिवसीय हैप्पीनेस कार्यक्रम में प्रतियोगियों को सांसो की अद्भुत प्रक्रिया पवित्र सुदर्शन क्रिया का प्रशिक्षण व अभ्यास कराया गया
साथ ही प्रतिभागियों को जीवन जीने की कला के अंतर्गत जीवन को सरल सहज व सुगम तरीके से जीने के लिए व्यावहारिक ज्ञान की कुंजियां ,प्राणायाम ,ध्यान, परस्पर संवाद आत्मक प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण व अभ्यास कराया गया ।
इस शिविर के प्रतिभागियों ने शिविर के दौरान प्रशिक्षण के अंतर्गत सेवा कार्य के अन्तर्गत आश्रम में वृक्षारोपण भी किया प्रतिभागियों ने
अनुभव में बताया कि शिविर में भाग लेने के बाद उन्होंने मन की शांति, नवीन ऊर्जा ,पूर्णता व शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के स्तर में सुधार का अनुभव किया है।
छह दिवसीय इस प्रशिक्षण के प्रशिक्षक सुमिता पंजवानी, कोमल प्रसाद व रमाकांत सरोज थे ।
शिविर में शिवानी चंदवानी, लोमस साहू, विशाल राव, कीर्ति फुटान बनवाली साहू, चिरंजीव साहेब, अनुसूया धीवर, न्यूज 36 रिपोर्टर चन्द्रप्रकाश सिन्हा आदि ने प्रशिक्षण लिया ।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...