तीन युवकों ने तमंचे के बल पर एक शिक्षक से 30 हजार रुपये लूट लिए बदमाश उनकी बाइक की चाभी व मोबाइल भी छीन ले गए
तीन युवकों ने तमंचे के बल पर एक शिक्षक से 30 हजार रुपये लूट लिए बदमाश उनकी बाइक की चाभी व मोबाइल भी छीन ले गए
पूराबाजार (अयोध्या)। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम हैशा के पास तीन युवकों ने तमंचे के बल पर एक शिक्षक से 30 हजार रुपये लूट लिए बदमाश उनकी बाइक की चाभी व मोबाइल भी छीन ले गए। मोबाइल को कुछ दूर खेत में फेंककर वह फरार हो गए। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम पुरसाएं खानपुर निवासी विश्वनाथ तिवारी ने बताया कि वह आजमगढ़ के विद्यालय में शिक्षक हैं 19 फरवरी को वह कैफियत ट्रेन से अयोध्या आए। यहां से अपनी बाइक लेकर अपने पैतृक गांव पुरसाए खानपुर जा रहे थे। इस दौरान रात करीब 8 बजे ग्राम ईशा के पास बनी ईदगाह के सामने तीन लोग अचानक उनकी बाइक के सामने आ गए और उन्हें रोक लिया। इसके बाद तीनों ने तमंचे और चाकू के बल पर उनके पास रखे 30 हजार रुपये लूट लिए जाते समय उनका मोबाइल और बाइक की चाबी भी छीन ली, मोबाइल फोन बाद में खेत में फेंक दिया जो उन्हें मिल गया। इसकी तहरीर उन्होंने चीकी प्रभारी पूरा बाजार को दी है। चौकी प्रभारी पूरा बाजार राम अवतार राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पति पर दर्ज कराया केस टांडा (अंबेडकरनगर)। शराब पीकर पत्नी को मारने-पीटने व अपने पिता को ईंट से मारकर हाथ तोड़ने के मामले में पत्नी ने कोतवाली में अपने पति के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला कोतवाली क्षेत्र के पूरा खड़गदास का है। बादिनी पूजा ने आरोप लगाया है कि बीती रात लगभग 11 बजे मेरे पति शराब पीकर मुझे मारने लगे। गुहार पर मेरे ससुर, सास व जेठ बीचबचाव करने आए तो मेरे पति रामरतन ने ससुर को ईंट से मारकर हाथ तोड़ दिया। घर का सामान भी तोड़ फोड़ दिया। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। (संवाद)
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...