50 हजार सैनिकों की कुर्बानी देने को तैयार पुतिन, यूक्रेन की जंग में अब रासायनिक हथियार का होगा इस्तेमाल?

यूक्रेन और रूस के युद्ध का आज यानि रविवार को चौथा दिन है। कीव पर कब्जा जमाने के लिए रूस लगातार हमले कर रहा है जिसका यूक्रेन की सेना भी डटकर जवाब दे रही है। इसी बीच ब्रिटेन की खूफिया एजेंसी ने रूस के लीक डॉक्युमेंट्स से खुलासा किया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस जंग में अपने 50 हजार सैनिकों को कुर्बान करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा रूस का स्वास्थ्य मंत्रालय भी अब मेडिकल इमरजेंसी की जोरदार तैयारी कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन ने रूस के साथ बेलारूस में बातचीत से किया इनकार, राष्ट्रपति बोले अन्य स्थानों पर भी हो सकती है वार्ता

बता दें कि, यूक्रेन ने दावा किया है कि,इस जेंग में रूस के लगभग 3 हजार सैनिकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, पुतिन अब रासायनिक हथियारों का भी इस्तेमाल करने का विचार कर रही है। साथ ही अस्पतालों पर भी हमले की मंजूरी दे दी है। बता दें कि, अभी तक रूस, मध्य कीव में नहीं घुस पाया है।हथियारों के जानकार हमीश डी ब्रेटन ने द मिरर से बातचीत में कहा कि, अगर रूस को ऐसा लगा कि उसकी सेना यूक्रेन में फंस गई है तो वह रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटेगी। ब्रिटेन ने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब रूस के डेप्‍युटी हेल्‍थ मिनिस्‍टर ने ंमेडिकल कपंनियों को आदेश दिया है कि, वह रूस के लोगों की जान बचाने और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए काम तेज कर रहे हैं। रूस की मेडिकल कंपनियों  को आदेश मिला  है कि वह मेडिकल एक्सपर्ट और कर्मचारियों की लिस्ट स्वास्थ्य मंत्रालय को दें। इसके जरिए वह रूस के नागरिक कर्मचारियों को तैनात कर पाएंगे। इस लिस्ट में हर्ट विशेषज्ञ, नर्स, बच्‍चों के डॉक्‍टर और रेडियोलॉजिस्‍ट के नाम शामिल है।

इसे भी पढ़ें: रूसी प्रतिनिधिमंडल यूक्रेन के अधिकारियों से बातचीत करने के लिए बेलारूस पहुंचा : क्रेमलिन

रूस द्वारा 25 फरवरी को हस्तातक्षर किए गए इन दस्तावेजों से साफ पता चलता है कि, रूस बड़ी हेल्थ इमरजेंसी की उम्मीद कर रही है। एक अन्य सैन्य अधिकारी के मुताबिक, रूस को यह उम्मीद नहीं थी कि उसको यूक्रेन में इतना नुकसान झेलना पड़ सकता है। वहीं यूक्रेन की सेना ने दावा करते हुए बताया है कि, 24 फरवरी से लेकर अब तक 14 विमान, 8 हेलीकॉप्टरों, 102 टैंकों, 536 बीबीएम, 15 भारी मशीनगनों और 1 बीयूके मिसाइल को खो दिया है।
https://www.prabhasakshi.com/international/putin-ready-to-sacrifice-50-thousand-soldiers-chemical-weapons-will-be-used

Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

 ALL Credit of this post going to https://daillienews.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online