ACCIDENT NEWS : : संबलपुर में स्कूली छात्रा को बस ने रौंदा.. आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे तक किया चक्का जाम
छत्तीसगढ़ धमतरी....संबलपुर में स्कूली छात्रा को बस द्वारा रौदने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लगभग डेढ़ घंटे तक चक्का जाम कर दिया जिससे अधिकारियों की समझाइश के बाद खोल दिया गया. .छात्रा को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रिफर कर दिया गया। इस बीच दो बसों में तोड़फोड़ भी हुई है...मिली जानकारी के अनुसार डाली दास 17 वर्ष पिता सौरभ दास अपने साइकिल में लिमतरा से संबलपुर स्कूल सायकल से पढ़ने के लिए आ रही थी। तभी पेट्रोल पंप के पास महेश ट्रैवल्स की बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। कुछ दूरी तक छात्रा को घसीटते हुए ले गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए और चक्का जाम कर दिया...
छात्रा को तुरंत 108 एंबुलेंस में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से स्थिति गंभीर होने पर रायपुर रिफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही एसडीएम विभोर अग्रवाल...तहसीलदार श्री भोयर,डीएसपी जीसी पति,रागिनी तिवारी सहित अर्जुनी, कोतवाली के स्टॉफ मौके पर पहुंच गए... चक्का जाम होने की वजह से लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थी। धमतरी की ओर से आ रहे वाहनों को अर्जुनी मोड़ से डायवर्ट किया गया... इसके बाद अधिकारियों की पहल पर चक्का जाम खोला गया
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...