विक्रम वेधा से सैफ अली खान का धांसू लुक आया सामने
मुंबई। साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म "विक्रम वेधा" का इंतजार दर्शक बड़ी ही उत्सुकता से कर रहे हैं। ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक जारी करने के बाद आज मेकर्स ने सैफ अली खान का भी धमाकेदार फर्स्ट लुक जारी कर दिया है।
ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया पर सैफ अली खान के फर्स्ट लुक को रिवील किया है, जिसमें उनकी दमदार बॉडी नजर आ रहीं हैं। इस फोटो के साथ ऋतिक ने कैप्शन में लिखा, "विक्रम"।
यह खबर भी पढ़ें: अजीब परंपरा: दूल्हा-दुल्हन को सुहागरात मनाने से रोकते हैं ये लोग, फिर जोर-जोर से...
साथ ही कैप्शन के जरिए उन्होंने यह भी बताया कि, "इतने शानदार अभिनेता के साथ काम कर रहा हूं, जिसे मैं हमेशा से एडमायर करता था। बहुत ही यादगार एक्सपीरियंस होगा जिसे मैं हमेशा चेयरिश करूंगा।"
आपको बता दें कि विक्रम वेधा तमिल की सुपरहिट फिल्म "विक्रम वेधा" का ही हिंदी रीमेक है, जिसमें आर माधवन और विजय सेतुपति मुख्य किरदारों में थे। अब इस फिल्म के हिंदी रीमेक में सैफ अली खान, ऋतिक रोशन और राधिका आप्टे मुख्य किरदार निभाने वाले है।
यह खबर भी पढ़ें: आखिर मंदिर में प्रवेश करने से पहले क्यों बजाई जाती है घंटी? जानें इसके पीछे का रहस्य
जानकारी के लिए आपको बता दे की ऋतिक ने दिसंबर की शुरुआत में ही विक्रम वेधा के अबू धाबी शेड्यूल का रैपअप किया था। अबू धाबी में फिल्म की शूटिंग 27 दिनों तक चली थी। और वहीं लखनऊ में सैफ अली खान के साथ शूटिंग 19 दिनों तक चली थी।
फिल्म के तमिल वर्जन का डायरेक्शन करने वाली डायरेक्टर जोड़ी पुष्कर और गायत्री ने ही हिंदी वर्जन को भी डायरेक्ट किया हैं। यह फिल्म 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
Get Todays Latest Fatehpur News On This Blog. There Is Lac Of News Of Fatehpur On Blogger That's Why I Had Started This Blog News... Fatehpur News, Fatehpur News Today, Fatehpur News Today Fatehpur, News
ALL Credit of this post going to fatehpurnewstoday.blogspot.com .
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...