प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा गुंडाराज व भरष्टाचार मुक्त शासन दिया गया है_राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा

अम्बेडकर नगर ÷ भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों से संवाद स्थापित कर आगामी चुनाव के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण संबोधन किया। बैठक में राधा मोहन सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले पांच वर्ष के कार्यकाल में अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में किये गए सभी वादों को पूरा करके दिखाया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा गुंडाराज व भरष्टाचार मुक्त शासन दिया गया है।अपराधियों व माफियाओं पर करारा प्रहार किया। कहा कि महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान के साथ स्वाबलंबी बनाया गया है |प्रदेश में निवेशकों का आना जारी है जिससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं। उत्तर प्रदेश में 14 करोड़ 55 लाख लोगों को डबल राशन मिल रहा है गन्ना किसानों को अधिकांश भुगतान किया गया है। पूर्व की सरकारों का बकाया भी दिया गया है। किसान सम्मान निधि के तहत 2.54 करोड़ किसानों के खाते में अब तक 1.58 लाख करोड़ की राशि दी जा चुकी है। शिक्षा के क्षेत्र हो या उधोग धंधे या सड़क बिजली पानी हर घर जल जैसी मूलभूत आवयश्कताओ के मामले में अपना प्रदेश पिछले पांच वर्षों में बहुत आगे जा चुका है।अयोध्या से लेकर काशी तक मथुरा से मिर्जापुर विंध्याचल तक सरकार के संस्कृतिक कार्यो की झलक पूरी दुनिया देख रही है।आज प्रदेश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। बैठक में प्रदेश प्रभारी श्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि बूथ अध्यक्ष बूथ प्रभारी बूथ महामंत्री अपने बूथों को जिताने में जुट जाएं।पार्टी का मंत्र है बूथ जीता तो चुनाव जीता इसका ध्येय रख कमल की विजय को जुट जाना है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को 300 के पार सीटें किसान नोजवान माताओं और बहनो के दम पर भाजपा को मिलेगा।
    बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था एक ऐसा मुद्दा है जो सीधे तौर पर हमारी माताओ-बहनो से जुड़ा है। सपा के शासन काल में अपराध और अपराधी दोनो फलते और फूलते हैं जिसका सीधा खामियाज़ा हमारी महिलाओ,व्यापारियों और समाज के सीधे साधे लोगों को भुगतना पड़ा है।जनपद में 3 मार्च को होने वाले चुनाव में हर वर्ग हर जाति की महिलाएँ भाजपा को वोट करेंगी और अपने परिवार के पुरूष सदस्यों से भी निश्चित ही भाजपा के पक्ष में मतदान करवाएंगी।
            बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह,क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव,जिला प्रवासी कामेश्वर सिंह,रमाशंकर सिंह,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा,रफत एजाज़, संतोष कुशवाहा,विमलेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,भाजपा नेता मनोज गुप्त,विधान सभा प्रभारी गोकरन द्विवेदी,बासुदेव मौर्य,विकास तिवारी,ओम प्रकाश सिंह,शक्ति सिंह,विधान सभा प्रवासी दीपक तिवारी,दिलीप शुक्ल,त्रिभुवन नाथ यादव,राजकुमार,जिला मंत्री दीपक तिवारी,पंकज वर्मा,शिव पूजन राजभर,उपमा पांडेय, अनन्त राम मिश्र,मनीष मिश्र, शाश्वत मिश्र,अभिमन्यु अग्रहरि, भरत शुक्ल,राजेश सिंह बबलू आदि उपस्थित रहे।

 ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online