फिल्म "विस्फोट" की शूटिंग हुई पूरी, रैपअप पार्टी की तस्वीरें हुई वायरल
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और फरदीन खान की अपकमिंग फिल्म "विस्फोट" की अनाउंसमेंट पिछले साल सितंबर महीने में की गई थी, और अब जाकर इसकी शूटिंग पूरी कर ली गई है, जिसकी जानकारी फिल्म के कलाकारों द्वारा दी गई है।
रितेश देशमुख और फरदीन खान के अलावा फिल्म में क्रिस्टल डिसूजा और प्रिया बापट भी मुख्य किरदारों में है। फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर मंगलवार को रैपअप पार्टी रखीं गई थी, जहां फिल्म की पूरी टीम शामिल रहीं।
यह खबर भी पढ़ें: दुनिया के 4 ऐसे एयरपोर्ट, जहां विमान को लैंड करना माना जाता है सबसे खतरनाक!
रैपअप पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। वहीं एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने भी रैपअप पार्टी की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। इन तस्वीरों को साथ अभिनेत्री ने लिखा, "और ये विस्फोट का रैप हुआ। इतने अमेजिंग लोगों के साथ इतनी शानदार जर्नी खत्म होने को आयीं। इतने शानदार क्रू के साथ काम कर मैं सचमुच 'मिस लकी' हूं।"
मालूम हो कि क्रिस्टल फिल्म "चेहरे" से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी है और यह क्रिस्टल की दूसरी फिल्म होगी। फिल्म की खास बात यह है कि दर्शक कई सालों बाद एक्टर फरदीन खान को बड़े पर्दे पर देखेंगे।
फरदीन आखिरी बार 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में नजर आएं थे। इतने सालों से यकीनन फरदीन के फैंस ने फिल्मों में उनकी शानदार एक्टिंग को काफी मिस किया होगा और अब ये इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि जल्द ही फैंस इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर फरदीन को एक्टिंग करते हुए देख सकेगें।
यह खबर भी पढ़ें: 21 साल की इस खूबसूरत girl को देखकर अच्छे-अच्छे मर्दों का छूट जाता है पसीना...
विस्फोट एक अपकमिंग थ्रिलर फिल्म है, जिसे कूकी गुलाटी ने डायरेक्ट किया हैं। वहीं बता दें कि रितेश और फरदीन की ये एकसाथ दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों 14 साल पहले रिलीज हुई 'हे बेबी' में साथ नजर आए थे।
फिल्म "विस्फोट" वेनेजुएला की फिल्म रॉक, पेपर, सीजर्स का हिंदी रीमेक है। फिल्म रॉक पेपर्स सीजर्स को 85वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए बेस्ट फॉरन लैंग्वेज फिल्म कटैगरी में नॉमिनेट किया गया था। फिल्म को संजय गुप्ता और भूषण कुमार द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
Get Todays Latest Fatehpur News On This Blog. There Is Lac Of News Of Fatehpur On Blogger That's Why I Had Started This Blog News... Fatehpur News, Fatehpur News Today, Fatehpur News Today Fatehpur, News
ALL Credit of this post going to fatehpurnewstoday.blogspot.com .
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...