एम एल के कॉलेज में सात दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
बलरामपुर/महारानी लाल कुंवरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय के महिला एवं यौन उत्पीड़न विरोधी प्रकोष्ठ द्वारा दिनांक 17 फरवरी 2022 से दिनांक 24 फरवरी 2022 तक सप्त दिवसीय ताइक्वांडो आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया , जिसमें महाविद्यालय की 80 छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।
जिसमें उन्होंने ताइक्वांडो की कोच सुश्री पुष्पा पांडेय द्वारा फ्रंट किक, साइड किक, राउंड हाउस किक, विभिन्न प्रकार के पंच (हैंड अटैक्स) आदि तकनीकों का प्रयोग करते हुए आत्मरक्षा के कौशल सीखे। छात्राओं के प्रोत्साहन हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जे. पी. पांडेय द्वारा छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस सात दिवसीय कार्यशाला के समापन के अवसर पर महाविद्यालय के इस प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ वीणा सिंह एवं सदस्य डॉ रेखा विश्वकर्मा, डॉ अशोक कुमार, आकांक्षा त्रिपाठी उपस्थित रहे। अंत में संयोजक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही कार्यशाला का समापन हुआ।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिन्दीसंवाद
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...