भारतीय क्रिप्टो करेंसी निवेशकों को लगा तगड़ा झटका, अब बिना मुनाफे के लेनदेन पर भी चुकाना होगा टैक्स:

भारतीय  क्रिप्टो करेंसी निवेशकों को  लगा तगड़ा झटका, अब बिना मुनाफे के लेनदेन पर भी चुकाना होगा टैक्स:





    भारत में क्रिप्टो करेंसी निवेशकों के लिए शामत आ गई है, क्योंकि क्रिप्टो में निवेश पर कमाई करने पर 30 % टैक्स TAX सरकार को देना पड़ेगा  ,साथ ही यदि क्रिप्टो में निवेश करने वालों को कोई मुनाफा नहीं होता है तब भी उनको अपनी  करेंसी बेचने पर भी 1 % TDS  देना पड़ेगा इससे निवेशकों में काफी निराशा का माहौल बन गया है और भारत में निवेशकों को क्रिप्टो मार्केट से किसी प्रकार का कोई फायदा नहीं होने की  सरकार की मनसा काफी हद तक  साफ दिखने लगी है, हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अपने  शीतकालीन बजट सत्र  में भारतीय क्रिप्टो निवेशकों पर जो 30% का टैक्स लगाया गया था वह क्रिप्टो करेंसी को भारत में पूर्ण रुप से बंद करने का ही एक ठोस कदम था, क्योंकि 30 पर्सेंट टैक्स बिना फायदे के देना कोई निवेशक नहीं चाहेगा और जहां तक बात है भारत में क्रिप्टो निवेशकों की तो छोटे निवेशक तो इसमें बिल्कुल भी अपना पैसा लगाना नहीं चाहेंगे वहीं दूसरी तरफ जहां तक बात रही बड़े व्यापारियों की तो  क्रिप्टो मार्केट में  उनको भी यदि कोई फायदा नहीं होगा तो निश्चित है कि भारत में CRIPTO  में निवेशकों की संख्या धीरे-धीरे कम होती जाएगी,

    दूसरी तरफ भारत सरकार अपना डिजिटल करेंसी लांच करने की तैयारी में लग गया है जिसे 2023 के प्रारंभिक महीनों में लॉन्च करने की संभावना है जिसे आरबीआई RBI यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जारी करेगा, इस करेंसी का नाम सीबीडीसी CBDC रखा जाएगा ।



     














    भारत में क्या है क्रिप्टो करेंसी पर टीडीएस TDS का नियम आओ जाने:


    हाल ही में शीतकालीन बजट सत्र में निर्मला सीतारमण जी ने मैं 30% परसेंट टैक्स का ऐलान किया था तब से मार्केट में काफी गिरावट देखने को मिल रही है, इसका सबसे मुख्य कारण क्रिप्टो पर TAX की  उच्चतम सीमा को सरकार द्वारा निवेशकों पर  थोप  दिया गया है। बताते चलें कि क्रिप्टो करेंसी में निवेशकों को कमाई से होने वाले लाभ पर ३०% का टैक्स चुकाना होगा लेकिन इसके साथ साथ आई ताजा खबरों में एक चैप्टर और जोड़ दिया गया कि यदि कोई भी निवेशक बिना फायदे के भी क्रिप्टो बेचता है और उसको यदि कोई मुनाफा नहीं होता है तब भी उसको उस मूल्य पर एक परसेंट 1% टीडीएस TDS का भुगतान करना होगा जिसका मुख्य कारण क्रिप्टो में लेनदेन करने वालों  की संपूर्ण जानकारी हासिल की जा सके ऐसा सरकार की तरफ से कहा गया है इसके जरिए यह भी पता लगाया जाएगा कि कहां-कहां क्रिप्टोकरंसी का लेनदेन हुआ है और किस- किस जगह से इसका लेनदेन चल रहा है साथ में ही इसके लेनदेन की संपूर्ण जानकारी सरकार जुटाने की कोशिश में है जिससे कि निवेशकों पर पूर्ण रूप से नजर रखी जा सके ।


     क्यों ला रही है भारत सरकार डिजिटल करेंसी CBDC:


    हाल ही में क्रिप्टो करेंसी पर सरकार का बड़ा फैसला आया है जिसमें कहा गया है कि भारत 2023 के प्रारंभिक महीनों में अपनी डिटेल करेंसी लांच करेगा  जिसे आरबीआई यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया लांच करेगा इस करेंसी का नाम सीबीडीसी CBDC रखा गया है ,यह पूर्ण रूप से भारत में निर्मित एक  डिजिटल करेंसी होगी, जिसे ठीक उसी प्रकार से उपयोग में लाया जा सकेगा जिस प्रकार हम अभी तक की करेंसी को उपयोग में लाते आ रहे हैं अर्थात इस करेंसी से सभी प्रकार का लेनदेन स्वीकार होगा और हर क्षेत्र में इस की भागीदारी होगी, शायद यही कारण है कि भारत क्रिप्टो करेंसी पर  ज्यादा टैक्स लगा कर देश के निवेशकों को अपनी और आकर्षित करना चाहती है, और क्रिप्टोकरंसी पर 30 परसेंट का टैक्स लगाकर क्रिप्टो में निवेश करने वालों की संख्या को घटाना चाहती है जिससे कि भारतीय डिजिटल करेंसी का निवेश बढ़ सके और भारत को आर्थिक लाभ मिल सके ।


    Question 1-  क्या भारत सरकार २०२३ तक अपनी डिजिटल करेंसी लॉन्च कर देगा?

    Ans-            हाँ भारत २०२३ में अपनी डिजिटल करेंसी लायेगा |

    Question 2 - भारत की डिजिटल करेंसी का नाम क्या है?

    Ans-            CBDC यानि सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CENTRAL BANK DIGITAL CURRENCY)

    Question 3-  क्या बिना मुनाफे के भी क्रिप्टो करेंसी बेचने पर टैक्स देना होगा?

    Ans -            हाँ, बिना मुनाफे पर भी यदि कोई क्रिप्टो करेंसी  को बेचता है तो भारत में उस पर भी 1% TDS देना                       पड़ेगा|


    Comments

    Popular posts from this blog

    Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

    Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online