"वो लड़की है कहां" में सबसे कलरफुल किरदार निभा रहें हैं प्रतीक गांधी
मुंबई। अपकमिंग कॉमेडी ड्रामा फिल्म "वो लड़की है कहां" की शूटिंग पिछले कुछ महीनों से की जा रहीं हैं। अभी हाल ही में तापसी ने इस फिल्म की शूटिंग खत्म की थी और अब खबरें आयीं है कि उनके को-स्टार प्रतीक गांधी ने भी अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है।
प्रतीक ने इस फिल्म की शूटिंग खत्म करने की जानकारी देते हुए यह भी बताया कि यह उनका अबतक का सबसे कलरफुल किरदार है, जिसे दुनिया के सामने लाने के लिए वे बेहद एक्साइटेड हैं।
यह खबर भी पढ़ें: 'कहां राजा भोज, कहां गंगू तेली' वाली कहावत 'सांपों के किले' से हैं जुड़ी, जानिए इतिहास
अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें वे डायरेक्टर और को-स्टार के साथ नजर आ रहें हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने शूटिंग का एक्सपीरियंस भी शेयर किया और साथ ही फिल्म की टीम का धन्यवाद किया।
प्रतीक ने कैप्शन में लिखा, "वो लड़की है कहां और गगन अग्रवाल का रैप हुआ। अबतक का सबसे कलरफुल किरदार जो मैनें निभाया है। यह एक मजेदार राइड रहीं। सबसे कूलेस्ट कैप्टन अरशद सैयद जिन्होंने 'गगन अग्रवाल' के लिए मुझपे भरोसा किया। उनका क्विर्क और स्टाइल की वजह से इस फिल्म को बनाने में हमें बहुत मजा आयीं।"
"तापसी जो 'वो लड़की' को ढूंढने में मेरी पार्टनर बनी हैं, बहुत शानदार को-स्टार हैं। उनकी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन एनर्जी कमाल की है। इतना शानदार होने के लिए शुक्रिया। ठेपला और सरसों के साथ का अदला बदली जारी रहेगा।"
यह खबर भी पढ़ें: दूल्हा बांधने वाला ही था मंगलसूत्र, तभी दुल्हन ने देखा कुछ ऐसा और कर दिया शादी से इंकार!
अपने पोस्ट में आगे उन्होंने अपने प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर का भी शुक्रिया अदा किया। साथ ही साथ पूरी कास्ट और क्रू मेंबर्स का भी धन्यवाद किया। उन्होंने यह भी कहा कि इतनी शानदार राइड को आप सबको दिखाई का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।
फिल्म में तापसी पन्नू और प्रतीक गांधी के अलावा प्रतीक बब्बर भी अहम किरदार में है। यह फिल्म आपको हसाने के साथ साथ रुलाएगी भी। इस अपकमिंग कॉमेडी ड्रामा फिल्म को अरशद सैयद ने डायरेक्ट किया हैं, वहीं इसे जंगली पिक्चर्स और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
Get Todays Latest Fatehpur News On This Blog. There Is Lac Of News Of Fatehpur On Blogger That's Why I Had Started This Blog News... Fatehpur News, Fatehpur News Today, Fatehpur News Today Fatehpur, News
ALL Credit of this post going to fatehpurnewstoday.blogspot.com .
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...