सड़क नवीनीकरण एवं संधारण हेतु विधायक की अनुशंसा से करोड़ों के कार्य स्वीकृत
धमतरी- लंबे अरसे से क्षेत्रवासियों के द्वारा विभिन्न सड़क मार्गों पर दुर्घटनाओं एवं आने जाने में हो रही समस्याओं को देखते हुए सड़क नवीनीकरण की मांग की जा रही थी, जिसको प्राथमिकता से लेते हुए विधायक ने संबंधित विभागों से चर्चा किए। जिससे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्मित सड़कों के नवीनीकरण एवं संधारण हेतु क्षेत्र के लोकप्रिय एवं क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर तत्पर रहने वाली विधायक रंजना डीपेंद्र साहू के प्रयास से करोड़ों रुपए की राशि की स्वीकृति मिली है, प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत धमतरी विधायक के लगातार प्रयासों से एन.एच. से बिजनापुरी में 25 लाख , चारियापारा से मुड़पार में 35 लाख , बिजनापुरी मेनरोड सेनचुवा से सेमरा में 66 लाख , कंडेल से नवागाव में 18 लाख , एन.एच. 43 से सरसोपुरी में 17 लाख , झिरिया से देवपुर में 42 लाख , भंवरमरा पहुंच मार्ग में 10लाख, अमेठी से बंजारी में 36 लाख, परसवानी रांवा मैनरोड से भोथीपार में 20 लाख की नवनीकरण की स्वीकृति प्रदान की गई ।धमतरी विधायक के द्वारा विधानसभा क्षेत्र में विकास की गाथा का हर संभव प्रयास किया जा रहा है । इस क्षेत्र को प्रत्येक महत्वपूर्ण रूप से हर समस्याओं से अवगत होकर निरन्तर जनता के मांगो को लेकर सक्रिय रूप से कार्य कि जा रही है।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...