शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला, आगरा के तीन बड़े अधिकारियों समेत दस फंसे
आगरा, जागरण संवाददाता। शिक्षकों की भर्ती व वेतन निकासी में घोटाले के आरोप शिक्षा विभाग के तीन बड़े अधिकारी समेत दस लोग फंस गए हैं। नाई की मंडी थाने में तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस), बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए), लेखाधिकारी एवं प्रधानाचार्य समेत दस लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूट रचित दस्तावेज तैयार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...