भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करेगी कमल सखी एवं पन्ना प्रमुख : रंजना साहू



धमतरी- प्रदेश के आवाहन पर सभी बुथों में कमल सखी एवं पन्ना प्रमुख का गठन किया जाना है, इसी तारम्य में विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ग्राम रांवा के बूथ क्रमांक अध्यक्षों जिसमें ईश्वर सिन्हा, गजेंद्र पटेल, भानु विश्वकर्मा के साथ विशेष रुप से कमल सखी एवं पन्ना प्रमुख बनाने के लिए चर्चा किए। चूंकि भारतीय जनता पार्टी केंद्र की सबसे संगठित पार्टी है, जिसमें ग्राम स्तर से इसके संगठन का प्रारंभ होता है, इसी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कमल सखी एवं पन्ना प्रमुख का गठन किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं से लेकर बुथ स्तर, मंडल स्तर, जिला स्तर, प्रदेश स्तर, राष्ट्रीय स्तर तक के सबसे पूर्ण रूप से संगठित पार्टी मानी जाती है और इसमें मजबूती प्रदान करने के लिए अहम योगदान कमल सखी एवं पन्नों प्रमुख का रहेगा। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष अवनेन्द्र साहू, मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु, जिला पंचायत सदस्य दमयंती साहू, महामंत्री अमन राव , जनपद सदस्य मानिक साहू, जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, मंडल कमल सखी प्रभारी ममता सिन्हा, केशव साहू, फलेश साहू, मनबोध राम, ज्ञानिक राम,  खोमन सिन्हा, सतिमा साहू, भारती साहू, प्रेमा सेन, सुरूज बाई, नारद राम, मंगतू पटेल, पुनित साहू उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online