सरकारी नौकरी : भर्ती परीक्षाओं में दो अतिरिक्त अवसर के लिए अड़े छात्र
प्रयागराज: भर्ती संस्थाओं में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ मोर्चा खोल चुके प्रतियोगी छात्र भर्ती परीक्षाओं में दो अतिरिक्त अवसर देने की मांग पर अड़े हुए हैं। प्रतियोगी छात्रों का कहना है कि कोविड के कारण जो छात्र परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सके और ओवरएज हो गए, उन्हें हर हाल में दो अतिरिक्त अवसर मिलने चाहिए। इस मसले पर छात्र जल्द ही प्रयागराज में बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में हैं। वहीं, लखनऊ में जारी आंदोलन में भी यहां से बड़ी संख्या में छात्र शामिल हो रहे हैं।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...