पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के लिए राजनीतिक साधना थी मंजिल नहीं ------विजय साहू
छत्तीसगढ़ धमतरी ...भारतीय जनता पार्टी धमतरी शहर मंडल द्वारा आज बठेनाचौक स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपाध्याय जी का पुण्यतिथि मनाया गया इस, अवसर पर धमतरी शहर मंडल के अध्यक्ष श्री विजय साहू जी ने कहा कि राष्ट्र के लिए संस्कृति उत्थान के लिए संकल्पित दीनदयाल जी का विश्वास था कि यह कार्य हमारे पुरुषार्थ से धर्म का संरक्षण करते हुए संपूर्ण राष्ट्र को संगठित, कार्य शक्ति द्वारा ही किया जा सकता है हमारी राष्ट्रीयता का आधार भारत माता है केवल भारत नहीं माता शब्द हटा दिए जाए तो यह केवल एक जमीन का टुकड़ा मात्र रह जाएगी मंडल के महामंत्री अखिलेश सोनकर ने अपने संबोधन में कहा कि उपाध्याय जी हमारे एकात्म मानववाद के पुरोधा हैं जो समाज के अंतिम छोर पर खड़े गरीब ,शोषित, पीड़ित और निराश व्यक्ति के समग्र विकास और उत्थान के प्रति समर्पित रहे इस कार्य को आज हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा संपूर्ण किया जा रहा है इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से
श्री शिव दत्त उपाध्याय ,चेतन हिंदूजा ,दीपेनद्र साहू नरेंद्र रोहरा प्रकाश शर्मा, गंगा प्रसाद सिन्हा ,केवल साहू राजीव सिन्हा ,विनोद राव श्यामा साहू, सुशीला तिवारी , अविनाश दुबे,कैलाश सोनकर ,अभिषेक शर्मा ,सूरज शर्मा,वेदप्रकाश साहू, कन्हाई राम सिंह,आदि उपस्थित रहे
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...