भारत की क्रिप्टोकरंसी कौन-कौन सी हैं आओ जाने:
भारत की क्रिप्टोकरंसी कौन-कौन सी हैं आओ जाने:
भारत क्रिप्टो करेंसी की दुनिया में सबसे अग्रणी देश बनता जा रहा है। भारत सरकार ने शीतकालीन सत्र के दौरान एक नया क्रिप्टो करेंसी विधेयक प्रस्तुत किया जिसमें क्रिप्टो करेंसी मैं निवेशकों पर 30 परसेंट टैक्स लगाने की घोषणा की गई है,इस खबर के साथ-साथ इंडिया में क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने वालों को अब क्रिप्टो मार्केट में निवेश करने में आसानी और सुविधा मिलेगी, विधेयक आने से पहले निवेशकों का जो डर था वह अब खत्म सा होता दिख रहा है। भारत सरकार और आरबीआई मिलकर भारत में नई क्रिप्टो करेंसी की जगह अपनी डिजिटल करेंसी जल्द ही लांच करेंगे, जिससे भारत की आर्थिक वृद्धि को गति दी जा सके और भारत का पैसा किसी दूसरे देश में ना जाकर भारत की ही प्रगति में इसका उपयोग हो सके ऐसा सरकार का मानना है।
भारत की तीन इंडियन क्रिप्टो करेंसी Criptocurrency के नाम इस प्रकार हैं आओ जाने -
1- CBDC:
भारत सरकार अपनी क्रिप्टो करेंसी सीबीडीसी यानी सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी के नाम से अपनी करेंसी लांच करेगी जिसको 2023 के प्रारंभिक महीनों में लॉन्च करने की योजना पक्की हो गई है अब भारतीय सरकार भी अपना इस पर बयान दे चुकी है तो यह निश्चित करती है कि सीबीडीसी CBDCभारत की अपनी पहली क्रिप्टो करेंसी की जगह लेगा जो कि भारतीय डिजिटल करेंसी के नाम से जानी जाएगी।
आरबीआई (RBI) यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का कहना है, कि सीबीडीसी क्रिप्टो करेंसी के आने से आपका लेन-देन का तरीका ही बदल जाएगा।भारत की इस क्रिप्टोकरंसी का कोई भी प्रिंट नहीं होगा बल्कि यह क्रिप्टोकरंसी टेक्नोलॉजी के जरिए आप तक पहुंचेगी जिसको डिजिटल माध्यम से आरबीआई रेगुलेट करेगा, इस करेंसी से आप ऑनलाइन हर एक चीजें खरीद सकेंगे। इस क्रिप्टो करेंसी का उपयोग आप बिटकॉइन और एथेरियम के जैसे ही कर सकेंगे इसमें कोई दो राय नहीं होगी ,वहीं आरबीआई इस करेंसी को लेकर इसकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर इसके फीचर को बहुत ही स्ट्रांग बनाकर लॉन्च करेगी जिससे कि निवेशकों का पैसा डूबने का खतरा ना के बराबर होगा।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...