जल्द शुरू होगा भूपेश बघेल का प्रदेश भर में तुफानी दौरा !

    @ अमित मंडावी  
  बालोद : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक बार फिर पूरे प्रदेश के दौरे पर जल्द निकलने वाले है , दौरा कार्यक्रम हेतू मुख्यमंत्री सचिवालय में काम शुरू हो गया है । बताया जा रहा है विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री का यह संभावित दौरा शुरू हो सकता है ।इस दौरे में मुख्यमंत्री प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से एक स्थान पर जरूर पहुंचगें , जंहा पर वे योजनाओं की जमीनी हकीकत देखने के साथ लोगों से मौजूदा विधायकों के बारे में फीडबैक भी लेंगे । कांग्रेस पार्टी और भूपेश बघेल की  नेतृत्व वाली सरकार की तीन वर्ष पुरे होने के बाद कांग्रेस पार्टी संगठन ने चुनाव की शुरूआती तैयारी तेज कर दी है । संगठन में खासकर बूथ स्तर की इकाई को नए सिरे से चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है । इस बीच कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान भी चल रहा है। कांग्रेस पार्टी इस साल संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुटी है ,लेकिन छत्तीसगढ़ के मौजूदा सरकार व प्रदेश कांग्रेस पार्टी के मध्य विगत कुछ दिनों से काफी गहमागहमी और उथल-पुथल से हो कर गुजरी है । कांग्रेस पार्टी के प्रदेश स्तर के सबसे बड़े नेताओं में एक भूपेश बघेल जमीनी हकीकत से रूबरू होने खुद प्रदेश के सभी विधानसभाओ की दौरा करने वाले हैं , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रदेश स्तर के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर दौरा करने की बात कही जा रही है , वंही जिला में कांग्रेस पार्टी अपनी जमीनी स्थिति मजबूत करने में जुटी हुई है । प्रदेश के सभी जिला में चलाई जा रही है कांग्रेस पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान , लेकिन प्रदेश स्तरीय बड़े नेताओं के मध्य  विगत दिनों से चली आ रही तकरार सियासी तकरार पार्टी की नैया कंहा तक पार लगा पायेगी यह देखने वाली बात है , बहरहाल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा दौरा कार्यक्रम से संबंधित खबर चर्चा के बाजार में आने से राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है ,जिसे लेकर राजनीतिक पंडितो द्वारा विभिन्न तरीकों से कयास लगाने की कवायद शुरू हो गई है । कुल मिलाकर देखा जाए तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए उनकी आगामी दौरा कार्यक्रम काफी चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना जताई जा रही है , क्योंकि प्रदेश के कई विधानसभाओ में कांग्रेस पार्टी के मध्य गुटबाजी जग जाहिर है ,तो वंही पार्टी समर्थित विधायकों की मौजूदा स्थिति हकिकत के धरातल में आम जनता के इच्छा अनुरूप रही है ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को काफी मशक्कत करना पड़ेगा ताकी आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी की स्थिति प्रदेश की सत्ता में पुनः बने रहने लायक विश्वास बरकरार रख सके ।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online