रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत से पहले राष्ट्रपति जेलेंस्की रख दी इतनी बड़ी मांग, अब क्या करेंगे पुतिन
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग (Russia Ukraine war) थमने का नाम नहीं ले रही है। रूस और यूक्रेन के बीच जंग थमेगी या नहीं, इस पर आज दोपहर तक फैसला आ सकता है। बेलारूस (Belarus) में रूस-यूक्रेन के बीच आज बातचीत होनी है। भारतीय समय के मुताबिक ये बातचीत दोपहर 3:30 बजे होगी। इसके लिए यूक्रेन का डेलीगेशन (delegation of ukraine) बेलारूस पहुंच गया है। वहीं इस बीच बेलारूस मीटिंग से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की (President of Ukraine Zelensky) ने कहा कि सबसे पहले हमारे सैनिकों को वापस करे रूस। ये भी पढ़ेंः Russia और Ukraine War का ये वीडियो और तस्वीरें कुछ देर के लिए आपको कर देगी सन्नवहीं वोलोदिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने कहा है कि अगले 24 घंटे यूक्रेन के लिए सबसे कठिन होने वाले हैं। इस बीच यूक्रेन के समर्थन में लातविया में प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके मुताबिक, अगर लातविया (Latvia) के लोग रूस से लड़ने लातविया जाना चाहते हैं तो वे जा सकते हैं। बता दें कि लातविया NATO का सदस्य है, जिसके खिलाफ रूस ने यह जंग छेड़ी हुई है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस ने उनकी हत्या कराने के लिए कीव में 400 से ज्यादा भाड़े के हत्यारे भेजे हैं।ये भी पढ़ेंः खूनी जंग के बीच मोदी सरकार के बड़ा फैसला, यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजेंगे अपने चार केंद्रीय मंत्री, जानिए क्योंवहीं इसी बीच स्वीडन देश ने खेला कर दिया है। स्वीडन ने भी यूक्रेन के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। स्वीडन ने 83 साल की कसम को तोड़कर यूक्रेन को 5000 एंटी टैंक रॉकेट लॉन्चर देने की घोषणा की है। निश्चित तौर पर स्वीडन की PM Magdalena Andersson का यह ऐतिहासिक फैसला है। PM एंडरसन ने यूक्रेन को 5000 आर्मर शॉट 86, 5000 सेफ्टी वेस्ट्स, 5000 हेलमेट और 1,35,000 फील्ड राशन प्रदान करने की घोषणा की है। स्वीडन को सहायता के लिए कुल 14 बिलियन SEK खर्च करने होंगे।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...