CTET RESULT 2021 : गुस्साए सीटेट अभ्यर्थी , बोले यह कैसी ऑनलाइन परीक्षा, रिजल्ट आने में इतनी देरी

CTET Result 2021 : सीटीईटी रिजल्ट के इंतजार का आज छठा दिन है। परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी पूरे आक्रोश में हैं। रिजल्ट में देरी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार अभ्यर्थी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर रिजल्ट में इतनी देरी करनी थी तो कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन परीक्षा कराई क्यों थी? अभ्यर्थियों का कहना है कि वह पिछले दो-तीन दिनों से लगातार रिजल्ट सर्च कर रहे हैं, इससे उनका काफी समय जाया हो रहा है। सीबीएसई को नोटिस जारी कर रिजल्ट का समय बताना चाहिए। आपको बता दें कि सीबीएसई ने सीटीईटी रिजल्ट की संभावित तिथि 15 फरवरी बताई थी लेकिन अभी तक (20 फरवरी सुबह तक) इसकी घोषणा नहीं हुई है। गुस्साए अभ्यर्थी तीन दिनों से लगातार सीबीएसई और शिक्षा मंत्रालय को टैग करते हुए सीटीईटी रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online