DHAMTARI NEWS : : गुजराती कॉलोनी में अवैध प्लाटिंग पर हुई कार्यवाही...
छत्तीसगढ़ धमतरी....कलेक्टर पी.एस.एल्मा द्वारा जिले में अवैध... अप्राधिकृत विकास और अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके मद्देनजर सोमवार को राजस्व और नगरपालिक निगम की संयुक्त टीम ने शहर के गुजराती कॉलोनी में अवैध विकास के विरुद्ध कार्यवाही कर संबंधित जगह से जेसीबी की मदद से मुरूम हटवाया गया। गौरतलब है कि कार्यवाही से पूर्व संबंधित व्यक्तियों को नोटिस भी दी गई। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर अर्पिता पाठक सहित राजस्व एवं निगम का अमला मौजूद रहा...
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...