DHAMTARI NEWS : : जुआ पर कार्रवाई नही करने पर कुरूद एसडीओपी एवं थाना प्रभारी कुरूद को कारण बताओ नोटिस.....स्पेशल टीम ने जुआ पर की कार्रवाई...!

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
 जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने एवं असामाजिक तत्वों एवं जुआ-सट्टा, अवैध शराब बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु सख्त निर्देश दिया गया है।

      थाना कुरूद के अंतर्गत ग्राम अटंग रेल्वे क्रासिंग के नीचे खेत में जुआ खेलने की मुखबिर सूचना पर  पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर द्वारा  तैयार कर सूचना की तस्दीक विशेष टीम गठित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था ।
उक्त टीम के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम अटंग रेल्वे क्रासिंग के नीचे खेत में घेराबंदी करते हुए दबिश देकर 08 जुआरियों को रुपए पैसे के हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़कर उनके कब्जे तथा फड़ से कुल ₹50,000/- नगद, 52 पत्ती ताश एवं नौ मोटर सायकिल सहित आठ नग मोबाईल बरामद किया गया। मौके पर पकड़े गए आरोपियान धमतरी जिले के आसपास के निवासी हैं जिनके विरुद्ध 13 जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। साथ ही पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं में भी कार्यवाही की गई है।

 *पकड़े गए जुआरियों के नाम*
 
 01. पोखन साहू पिता हुमन साहू उम्र 30 वर्ष साकिन अटंग थाना कुरूद जिला धमतरी
 02. लोमश देवांगन पिता कामताराम उम्र 35 वर्ष साकिन भोथली थाना कुरूद जिला धमतरी 
03 भीमसेन देवांगन पिता लक्ष्मण देवांगन उम्र 52 वर्ष साकिन धौराभाठा थाना मगरलोड 
04. पंकज महेश्वरी पिता युगल किशोर उम्र 32 वर्ष साकिन मेघा थाना मगरलोड 
05. रवि साहू पिता रामजी साहू उम्र 55 वर्ष साकिन सौगा थाना मगरलोड 
06. तेजेन्द्र चंद्राकार पिता बाबूलाल उम्र 52 वर्ष साकिन भोथली थाना कुरूद जिला धमतरी 
07. रमेश बंजारे पिता कलीराम बंजारे उम्र 35 वर्ष साकिन कुरूद थाना कुरूद 
08. योगेश्वर साहू पिता स्व ० सोम साहू उम्र 57 वर्ष साकिन धमतरी।
         संपूर्ण कार्यवाही में  श्री विनय पम्मार थाना प्रभारी रुद्री के नेतृत्व में ,एएसआई. प्रदीप सिंह,आरक्षक कुलदीप सिंह, आरक्षक योगेश साहू  सहित पुलिस लाईन के 10 आरक्षक टीम में सम्मिलित रहे।

 पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा,अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने हेतु तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
 जिस पर थाना कुरुद क्षेत्र में चल रहे जुआ पर कोई कार्यवाही नहीं  किए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी कुरूद एवं थाना प्रभारी कुरूद को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online