DHAMTARI : : युवा कांग्रेस ने भाजपा की गुंडागर्दी संस्कृति के विरोध व पूर्व मंत्री राजेश मूणत का पुतला दहन कर उसके गिरफ्तारी की मांग की

घड़ी चौक धमतरी में युवा कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ शासन में पूर्व मंत्री रहे भाजपा नेता राजेश मूणत का पुतला दहन कर उसके खिलाफ प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी की मांग की |
 युवा कांग्रेस विधानसभा धमतरी के अध्यक्ष उदित साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी जी को काला झंडा दिखाने की गलत परंपरा का शुरूआत किया था।
इस परंपरा को गलत बताते हुए कांग्रेस ने कहा था कि यह परंपरा शुरू हुई तो भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ भी ऐसी घटना होगी। भाजपा ने राहुल गांधी के कार्यक्रम में जिस गलत ढंग से प्रदर्शन किया उससे आक्रोशित कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने भाजपा के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाये तब भाजपा के वरिष्ठ नेता 15 साल मंत्री रहे राजेश मूणत जिस तरह का आचरण दिखाया पुलिस के साथ गाली गलौच अभद्रता किया वह अस्वीकार्य है। सरकार चली गयी लेकिन भाजपाइयों की सत्ता की ऐंठ अभी तक नहीं गयी। भाजपा के पूर्व मंत्री का आचरण आलोकतांत्रिक और अभद्र है। कांग्रेस इसकी कड़ी निंदा करती है तथा राजेश मूणत के समर्थन में जिस प्रकार भाजपा के वरिष्ठ नेता पुलिस थाने में जाकर थाने में पुलिस पर दबाव बना रहे थे वह गलत और अमर्यादित है। राजेश मूणत ने कानून को हाथ में लेने का काम किया है उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही होनी चाहिये। राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन के लिए किसी कांग्रेस नेता ने पुलिस पर दबाव नहीं बनाया था
15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ को निचोड़ कर रखने वाली भाजपा नेता और कार्यकर्ता सत्ता से बेदखल होकर बौखला गए हैं,
कल पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने खुलेआम पुलिस के आला अधिकारियों के समक्ष पुलिसकर्मियों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को अश्लील गालियां दी और पुलिस के साथ हाथापाई भी की, इतना ही नहीं सत्ता अपने 15साल सत्ता की हनक में भाजपाई गुंडों ने मंत्री रुद्र गुरु जी से अपनी शिकायत दर्ज करवाने पहुँचे लोगों से भी मारपीट की है।

धमतरी युवा कांग्रेस इस भाजपा की इस गुंडागर्दी संस्कृति को छत्तीसगढ़ में पनपने नहीं देगी और ऐसे कृत्य का कड़ा विरोध करते हुये राजेश मूणत की गिरफ्तारी की मांग की |

जिसमें उदित साहू विधानसभा अध्यक्ष , ,तारिक रजा कादरी ,साहिल अहमद ,विशु देवांगन जिला सचिव,आशीष बंगानी,वत्सल साहू ,भागवत साहू विधानसभा सचिव ,मुकेश अग्रवाल ,भेष कुमार ,रवि देवांगन ,भूपेंद्र देवांगन , सहित युकांई उपस्थित रहे|

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online