DHAMTARI : : अर्जुनी थाना एवं भखारा क्षेत्रांतर्गत राजा ढाबा, फ्रैंड्स ढाबा में एक व्यक्ति शराब पीते पाये जाने पर की गई कार्यवाही,सभी थाना क्षेत्रों में होटल,ढाबा,लॉज का किया गया चेकिंग,
छत्तीसगढ़ धमतरी पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों को जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने एवं असामाजिक तत्वों एवं जुआ-सट्टा,अवैध शराब बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने सक्त निर्देश दिया गया है।
अवैध शराब बिक्री एवं असामाजिक गतिविधियों,पर नियंत्रण किये जाने के लिए सभी थानें क्षेत्रों में होटल ढाबा, लॉज की चेकिंग किया गया।
होटल,लॉज में बाहरी व्यक्ति ठहरने को लेकर पूछताछ कर तस्दीक किया गया।
ऐसे असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
थाना अर्जुनी एवं भखारा क्षेत्रांतर्गत राजा ढाबा एवं फ्रैंड्स ढाबा में एक दो व्यक्तियों के द्वारा शराब पीते पाये जाने पर थाना अर्जुनी एवं भखारा द्वारा धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...