DHAMTARI : : सृष्टि फाउंडेशन ने बालग्रह जाकर किया फल वितरण
छत्तीसगढ़ धमतरी ...जन्मदिन तो सभी मनाते हैं लेकिन सृष्टि फाउंडेशन ने जन्मदिन को एक विशेष तरह से मनाने की पहल की इसके तहत संस्था के सदस्यों ने बालग्रह जाकर वहां के बच्चों के बीच जाकर केक काटकर एवं फल वितरित करके जन्मदिन मनाया। वहां उपस्थित बच्चों से ढेर सारी बातें की। संस्था के लक्ष्मण राव मगर एडीईओ ने बच्चों को जब पूछा कि तुम क्या बनना चाहते हो तो उनमें से अधिकांश 80 परसेंट ने आईपीएस एवं पुलिस बनने की इच्छा प्रकट की तथा शेष बच्चों ने आईएएस कलेक्टर एवं आर्मी ज्वाइन करने की इच्छा प्रकट की। बच्चों के उत्साह एवं उमंग को देखकर मन प्रसन्न हो गया। श्रीमति प्राप्ति वाशानी ने बच्चों के उत्साह को बढ़ाने के लिए उन्हें निरंतर प्रयासरत रहने एवं अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। श्री लक्ष्मण राव मगर जी ने बच्चों को मातृभूमि के गीत भी सुनाए । सृष्टि फाऊंडेशन का यही प्रयास रहता है कि वह बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ाएं एवं उन्हें उज्जवल भविष्य बनाने में सहायक हो।इस अवसर पर बालगृह के संचालक ताम्र ध्वज साहू, दीपक पुरी गोस्वामी, खुलेष साहू ने संस्था का आभार प्रदर्शन किया। एवम बच्चों ने प्रसन्नता दर्शाई।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...