EXCLUSIVE VIDEO : : धमतरी में राष्ट्रीय शोक पर लगे भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे..... वही कुछ देर बाद पूर्व मंत्री ने किया कार्यकर्ताओं को मना..!
छत्तीसगढ़ धमतरी भाजपा कार्यकर्ताओं को नारा लगाने से पूर्व मंत्री ने मना किया। दरअसल यह मनाही राष्ट्रीय शोक के कारण थी। मालूम हो कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के बाद समूचे देश मे शोक की लहर है। वही दो दिन का राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया गया है। वही देश के पीएम सीएम समेत सभी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त कर रहे है।
मगर आज भाजपा कार्यालय में जब पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर का आगमन हुआ तो भाजपा के कार्यकर्ता शोक के अवसर को भूल गये थे और अपने नेताओं के आगमन पर जमकर नारेबाजी की जा रही थी। हालांकि फिर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने उन्हें याद दिलाया की आज नारेबाजी नही करनी है, आप लोग शांत हो जाये। दूसरी ओर इस नारेबाजी को लेकर तरह तरह की चर्चा भी व्याप्त हो रही है।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...