Maha Shivratri भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से धन धान्य से भर जाएगा जीवन


महाशिवरात्रि का महा त्योहार कल मनाया जाएगा। आज की रात जागरण किया जाएगा और सुबह शिव शंभू की पूजा की जाएगी। भक्तों द्वारा व्रत भी रखा जाएगा। शिव की सबसे बड़ी रात महाशिवरात्रि मानी जाती है। इस दिन सुबह शिव विधि विधान के साथ पूजा करने से विवाहाक जीवन और सफलताओं का वरदान प्राप्त होता है। शिव जी का कई चीजों के साथ अभिषेक किया जाता है। इसी तरह के महादेव का Rudrabhishek करने से आप हर परेशानी को दूर कर सकते हैं और विपदाओं को टाल सकते हैं। वैसे तो महादेव का रुद्राभिषेक कभी भी किया जा सकता है. लेकिन Maha Shivratri 2022 के दिन रुद्राभिषेक का विशेष महत्व बताया गया है। यह भी पढ़ें- कल है Mahashivratri, आप रख रहे हैं व्रत तो ध्यान में रख लें ये बातें, जय शिव शंभू! Lord Shiva और Mata Parvati के उत्सव का दिन है। इस दिन भोलेनाथ और मां पार्वती अत्यंत प्रसन्न होते हैं। ऐसे में यदि भक्त उनका रुद्राभिषेक करे, तो वे उसकी हर मनोकामना को पूरा करते हैं और उसके दुखों का अंत करते हैं। 1 मार्च 2022 को मंगलवार के दिन महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर जानिए रुद्राभिषेक से जुड़ी खास बातें।रुद्राभिषेक-रुद्राभिषेक का अर्थ है रुद्र का अभिषेक। इस दौरान मंत्र उच्चारण के साथ शिवलिंग का जल, दूध, पंचामृत, शहद, गन्ने का रस, घी या गंगाजल से अभिषेक किया जाता है। शास्त्रों में कई तरह के रुद्राभिषेक का उल्लेख है। अलग—अलग समस्याओं के लिए अलग—अलग चीजों से रुद्राभिषेक किया जाता है। आपके उद्देश्य के हिसाब से ज्योतिष विशेषज्ञ आपको विभिन्न सामग्री से रुद्राभिषेक करने की सलाह देते हैं। इसलिए जब भी रुद्राभिषेक करें तो किसी पंडित की देखरेख में करें ताकि आपका काम पूरे विधि विधान से संपन्न हो सके।महादेव का प्रिय, रुद्राभिषेकRudrabhishek महादेव को अति प्रिय है। इसे महादेव को प्रसन्न करने का रामबाण उपाय माना जाता है। अगर आप रुद्राभिषेक करने का विचार कर रहे हैं, तो महाशिवरात्रि की तिथि अत्यंत शुभ है। इसके अलावा आप किसी भी महीने की मासिक शिवरात्रि, प्रदोष, शुक्ल पक्ष के सोमवार या सावन के महीने में इसे कर सकते हैं। ये सभी तिथियां महादेव को समर्पित मानी गई हैं।

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online