किस किस राज्य में खुलेंगे स्कूल कॉलेज / school reopen news 2022/school kab khulenge 2022

कोरोना की दूसरी लहर के कारण बंद पड़े स्कूल कॉलेजों को अब खोलने की ओर बढ़ रही है केंद्र सरकार

कोरोना की महामारी में बच्चों के स्कूल ना तो खुल पाए हैं ना ही उनकी पढ़ाई अच्छे से हो पाई है, पहले कोरोना की पहली लहर के कारण स्कूल कॉलेजों को काफी बंद रखा गया था उसके बाद कोरोना की दूसरी लहर के कारण स्कूल कॉलेज की व्यवस्था बिल्कुल खराब हो गई। 

कई राज्य सरकारें अब धीरे-धीरे  कोरोना की दूसरी लहर कम होने के बाद शिक्षण संस्थान खोलने का विचार बना रही है। 
2022 में एग्जाम को सही तरीके से आयोजित करवाए जाए इसके लिए सरकार अभी से स्कूल कॉलेजों में पढ़ाई को सुचारु रुप से चालू करने की ओर ध्यान दे रही है। 

कई राज्यों में स्कूलों को खोल दिया गया है लेकिन ऑनलाइन क्लासेज के लिए शिक्षकों को आना अनिवार्य है

राजस्थान में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद सोमवार से एक बार फिर सभी स्कूल खुल गए, राजस्थान सरकार ने फैसला लिया है कि अभी स्कूलों को खोला जाएगा लेकिन शिक्षकों और कर्मचारियों को ही प्रवेश दिया जाएगा, बच्चों की अभी ऑनलाइन क्लास ही जारी रखने का फैसला सरकार के द्वारा लिया गया। 

आप चाहे गांव से हो चाहे शहर से सभी जगह अब ऑनलाइन क्लासेज पर जोर दिया जा रहा है ताकि आपकी पढ़ाई को अच्छे से पूरा किया जाए और आपकी 2022 में एग्जाम अच्छे से पूरी करवाई जाए।
 

राजस्थान के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी खुलेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री ने बयान देते हुए कहा कि 16 जून के बाद स्कूल कॉलेज खोलने पर कोई फैसला हो सकता है जैसे-जैसे कोरोना के आंकड़े कम होते दिखाई दे रहे हैं वैसे ही शिक्षण संघ पर खोलने का फैसला हो सकता है। उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि अभी सिर्फ 10वीं और 12वीं के स्कूलों को ही खोला जाएगा यानी कि जिन कक्षाओं की बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित होती है उन्हीं कक्षाओं को स्कूल में बुलाया जाएगा, उसके बाद धीरे-धीरे क्रमबद्ध तरीके से अन्य कक्षाओं के स्कूल भी खोले जाएंगे। 

दोस्तों आपको बता दें कि सभी राज्यों में दसवीं और बारहवीं की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था जिसके कारण आप सभी छात्र इंतजार कर रहे हैं कि दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट कब जारी होगा जैसे ही आप का रिजल्ट जारी किया जाएगा उसके बाद आपके स्कूल कॉलेज खोलने पर कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 

हो सकता है आप का रिजल्ट जुलाई माह के बीच में जारी कर दिया जाए और यदि कोरोना के आंकड़े ऐसे ही कम होते रहे तो जुलाई माह के बाद आपके स्कूल कॉलेज पूर्ण रूप से खुल जाएंगे। 

 स्कूल कॉलेज खोलने पर अंतिम फैसला हालात की समीक्षा करने के बाद ही किया जाएगा।

आशा करता हूं कि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी अपनी राय कमेंट बॉक्स में शेयर करें और लेटेस्ट जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online