रूसी बिजनेसमैन का बड़ा ऐलान, पुतिन का सर लाओः 1 मिलियन डॉलर दूंगा, जिंदा या मुर्दा दोनों चलेगा


रूस ने इस वक्त यूक्रेन (Russia Ukraine war) में भारी तबाही मचा दी है। यूक्रेन के कई शहरों पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले हो रहे हैं। सबसे ज्यादा तबाही खारकीव और यूक्रेन की राजधानी कीव (attack on Kharkiv and Kyiv) में मची है। इस बीच यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस के ही लोग राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के खिलाफ हो गए हैं। रूस के बिजनेसमैन एलेक्स कोन्याखिन ने व्लादिमीर पुतिन के सिर पर 1 मिलियन डॉलर के इनाम का ऐलान (Bounty on Putins head) किया है। ये भी पढ़ेंः यूक्रेन में कार से जा रहे भारतीय छात्र को लगी गोली, भारतीय दूतावास के पास पहुंचाया गयाभारतीय रुपये में इनाम की राशि 7.5 करोड़ रुपये के आसपास होगी। कोन्याखिन ने अपने फेसबुक औल लिंक्डइन पर पुतिन के तस्वीर वाली एक पोस्टर को शेयर किया है, जिस पर Wanted: Dead or Alive. For Mass Murder लिखा हुआ है। एलेक्स ने पोस्ट में कहा कि वह पुतिन की अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत युद्ध अपराधी के रूप में गिरफ्तारी के लिए 1 मिलियन डॉलर देने को तैयार हैं।ये भी पढ़ेंः खौफ में आई दुनिया! जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर भारी तबाही के बाद प्लांट पर रूस का कब्जावहीं यूक्रेनी राज्य आपातकालीन सेवा ने शुक्रवार को कहा कि जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र (Zaporizhzhya Nuclear Power Plant) में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। सेवा ने एक बयान जारी कर कहा, सुबह 5:55 बजे एनरहोदर शहर में जापोरिज्जिया संयंत्र के एक प्रशिक्षण केंद्र में लगी आग को 2,000 वर्ग मीटर में समेट दिया गया है। कोई भी हताहत नहीं हुआ है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (International Atomic Energy Agency) (आईएईए) ने कहा कि उसने जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आसपास की स्थिति पर अपने घटना एवं आपातकालीन केंद्र को चौबीसों घंटे प्रतिक्रिया के लिए तैयार रखा है। इससे पहले, जापोरिज्जिया संयंत्र ने अपने क्षेत्र में आग लगने की सूचना दी थी, लेकिन बाद में यूक्रेनी राज्य आपातकालीन सेवा ने कहा कि आग संयंत्र के बाहर लगी थी, जिसके बाद एक इकाई को बंद कर दिया गया था। आईएईए ने ट्वीट किया, यूक्रेन में जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में गंभीर स्थिति के कारण आईएईए ने अपने घटना और आपातकालीन केंद्र को चौबीसो घंटे प्रतिक्रिया के लिए तैयार रखा है।

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online