अरुणाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले दर्जद, 47 मरीज हुए ठीक
ईटानगर। पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना (corona case in Arunachal pradesh) के 12 नए मामले दर्जद किए गए हैं। जबकि 47 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि नए मामलों के साथ राज्य में अबतक महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 64,439 हो गई है।यह भी पढ़ें- रूस में पुतिन के बिहारी विधायक ने बताया असली सच! जानिए क्यों किया यूक्रेन पर हमलाराज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ.लोबसांग जाम्पा ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में गत 24 घंटे के दौरान महामारी से किसी की मौत दर्ज नहीं की गई जिसकी वजह से कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 296 पर स्थिर है। अधिकारी के अनुसार अबतक 64,044 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। डॉ.जाम्पा के अनुसार गत दिन के मुकाबले मरीजों के ठीक होने की दर में मामूली सुधार हुआ है और यह 99.33 प्रतिशत से बढ़कर 99.39 प्रतिशत हो गयी है।यह भी पढ़ें- यूक्रेन ने पलट दिया पासा! रूस को दिया बड़ा जख्म, मार गिराए 9 हजार सैनिकउन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में इस समय 90 उपचाराधीन मरीज हैं। डॉ.जाम्पा ने बताया कि गत दिन संक्रमण की दर (कुल जांचे गए नमूनों के अनुपात में संक्रमित) 1.25 प्रतिशत थी जो मंगलवार को बढ़कर 4.63 प्रतिशत हो गई। राज्य वैक्सीनेशन अधिकारी डॉ.दिमोंग पाडुंग ने बताया कि राज्य में अबतक 16.37 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ है।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...