चीन को बड़ा झटका! 133 लोगों से भरा यात्री विमान क्रैश, आग में घिरा पूरा इलाका
चीन में आज एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक यात्री विमान क्रैश हो गया है, जिसमें 133 लोग सवार थे। यह घटना देश के दक्षिणपश्चिमी हिस्से में हुई है। हादसे में कितने लोग मरे हैं इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। चीन के सरकारी चैनल सीसीटीवी के मुताबिक बोइंग 737 विमान गुआंग्शी क्षेत्र के वूझोउ शहर के पास ग्रामीण इलाके में क्रैश हुआ है। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होते ही आग का बड़ा गुबार देखा गया। चीनी मीडिया चैनल ने कहा कि बचाव दल को मौके पर भेजा गया है।यह भी पढ़ें : सरकार को अरूणाचल में बड़ी कामयाबी, एक ही झटके में सरेंडर करवाई 2000 से अधिक एयर गनगुआंग्शी आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने एक बयान में कहा है, एक बोइंग 737 यात्री विमान चाइना ईर्स्टन एयरलाइंस के 133 लोगों को लेकर जा रहा था, जो गुआंग्शी में टेंग काउंटी के वुझोउ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इससे पहाड़ों पर आग लग गई। यहां बचाव दल को भेजा गया है और उनसे संपर्क किया जा रहा है। हताहतों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें पेड़ों के बीच से सफेद धुआं निकलता दिख रहा है।बताया गया है कि पूरा इलाका आग की लपटों में घिरा है। ट्विटर पर साझा की गई तस्वीरों में स्थानीय लोग क्षेत्र में विमान के बड़े टुकड़े मिलने का दावा कर रहे हैं। एविएशन सेफ्टी नेटवर्क ने ट्वीट करते हुए बताया कि हम चीन की ईस्टर्न एयरलाइंस की फ्लाइट MU5735 बोइंग 737-89P (B-1791) के कुनमिंग से ग्वांगझू के रास्ते में संभावित दुर्घटना के बारे में कई रिपोर्ट्स देख रहे हैं।यह भी पढ़ें : युवक की कॉस्टेबल ने की इतनी खतरनाक पिटाई, हिल गया अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनफ्लाइट डाटा से पता चलता है कि विमान कुछ ही मिनटों में हजारों फीट की ऊंचाई से जमीन पर गिरा है, जिससे चालक दल को किसी भी तरह से कुछ करने का बहुत कम समय मिला। फ्लाइट ट्रैकिंग (0622 जीएमटी) 376 समुद्री मील की गति के साथ 3225 फीट की ऊंचाई पर दोपहर 2:22 बजे समाप्त हुई थी। इसे एक घंटे बाद लैंड होना था।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...