विभिन्न मद अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम 2 मार्च को डौंडीलोहारा में, मुख्य अतिथि होंगी मंत्री अनिला भेड़िया

डौंडीलोहारा। नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में विभिन्न मद अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम 2 मार्च 2022  बुधवार को सुबह 11 बजे से वार्ड क्रं. 11 नया बस स्टैण्ड डौण्डीलोहारा में सम्पन्न होगा। उक्त समारोह में मुख्य अतिथि अनिला भेडिया (केबिनेट मंत्री छ.ग. शासन महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग ) होंगी।
साथ ही लोकेश्वरी गोपी साहू,अध्यक्ष, नगर पंचायत डौण्डीलोहारा अध्यक्षता करेंगी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में चन्द्रप्रभा सुधाकर, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत, डौण्डी लोहारा, हस्तीमल सांखला,महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, ताराचंद लोढा
संयुक्त सचिव जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, अनिल लोढा
(मंत्री प्रतिनिधि महिला एवं बाल विकास एवं सामाज कल्याण विभाग) विशेष अतिथि-गोपाल प्रजापति (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौण्डी लोहारा) भोला देशमुख ( पूर्व अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौण्डी लोहारा) ममता शर्मा (अध्यक्ष महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौण्डी लोहारा) झुमुक लाल कोसमा
(सभापति, लो.नि.वि.न.प. डौण्डी लोहारा) सहित समस्त पार्षदगगण एवं एल्डरमेन मौजूद रहेंगे।

इन कार्यों का होगा भूमिपूजन व लोकार्पण

इस दौरान  विभिन्न वार्ड में विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन होगा। जो इस प्रकार हैं।

(1) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन निर्माण राशि रू. 73.12 लाख ( भूमि पूजन)
(2) पौनी पसारी निर्माण कार्य राशि रू. 25.03 लाख (भूमि पूजन)

 (3) वार्ड क्र. 11 नया बस स्टेण्ड में परिसर में डामरीकरण (बी.टी. रोड ) कार्य राशि रू. 23.55 लाख (भूमिपूजन )

(4) वार्ड क्र. 11 गौठान निर्माण कार्य राशि रू.19.11 लाख ( भूमिपूजन )

(5) मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान निर्माण कार्य राशि रू.5.78 लाख (भूमि पूजन) 

(6) वार्ड क्रं. 06 ओसवाल भवन से शीतला मंदिर तक सी.सी. रोड मरम्मत कार्य राशि रू. 6.92 लाख (भूमिपूजन) 

(7) वार्ड क्रं 13 सास्कृतिक मंच संधारण कार्य राशि रु.2.00 लाख (भूमिपूजन ) 

(8) वार्ड क्रं 12 देशमुख घर से कन्या स्कूल तक नाली निर्माण
राशि रू. 12.24 लाख ( भूमि पूजन)

(9) वार्ड क्रं 07 आंगनबाडी भवन निर्माण रू.4.50 लाख (लोकार्पण)

(10) वार्ड क्रं 15 आंगनबाड़ी भवन निर्माण राशि रू. 4.50 लाख ( लोकार्पण)

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online