2022 क्रिप्टो करेंसी Cryptocurrency पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो वाइडन ने लागू किए यह नए नियम:
क्रिप्टो करेंसी Cryptocurrency पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो वाइडन ने लागू किए यह नए नियम:
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडन ने क्रिप्टो करेंसी Cryptocurrency पर कुछ ठोस कदम उठाए हैं आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं-
यदि अमेरिका की बात की जाए तो यहां पर लगभग 16 % परसेंट न्यू जनरेशन लगभग 40 मिलीयनMillian लोगों ने क्रिप्टोकरंसी में निवेश किया है ,और इसमें सबसे ज्यादा हिस्सेदारी 18 से लेकर 29 वर्ष आयु के लोगों का है क्रिप्टो करेंसी से हो रहे फायदों को देखते हुए लोगों ने क्रिप्टो मार्केट में ज्यादा से ज्यादा इन्वेस्ट कर सरकार को इस पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। इसलिए जो मैडम ने इस पर कुछ नए नियम लाने का प्रयास किया है जिससे कि आभासी मुद्रा पर सही समय पर सही निर्णय लिया जा सके और इसके फ्यूचर को देखते हुए इस पर कुछ नए नियम लागू किए हैं जो क्रिप्टो के भविष्य के लिए एक विकल्प के रूप में देखे जा रहे हैं ।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने 9 मार्च 2022 को क्रिप्टोकरंसी पर नियंत्रण रखने के लिए इसको सरकारी निगरानी में रखने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कियाजो क्रिप्टो करेंसी की भविष्य को लेकर एक ठोस कदम था इससे डिजिटल मुद्रा के कारोबार को विनिमय करने में मदद मिलेगी।
इसमें फेडरल रिजर्व से यह पता लगाने को कहा गया है , कि क्या केंद्रीय बैंक को इसमें आना चाहिए और अपनी डिजिटल मुद्रा बनाना चाहिए। कार्यकारी आदेश के तहत, बाइडेन ने वित्तीय स्थिरता और राष्ट्रीय सुरक्षा पर क्रिप्टोकरेंसी के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए ट्रेजरी विभाग और अन्य संघीय एजेंसियों को भी निर्देश दिया है। बाइडेन के शीर्ष आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ब्रायन डीज़ और जेक सुलिवन ने कहा कि यह आदेश संयुक्त राज्य के लिए पहली व्यापक संघीय डिजिटल संपत्ति रणनीति स्थापित करेगा।
इस संबंध में अमेरिकी डीज़ और सुलिवन ने बुधवार को एक संयुक्त बयान में यह कहा, यह सिस्टम अमेरिका को देश और विदेश में डिजिटल संपत्ति परिस्थितिकी तंत्र के नवीनीकरण और शासन में अग्रणी भूमिका निभाने में मदद करेगा । यह एक तरह से उपभोक्ताओं की रक्षा करता है, इसके अलावा यह हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप है और अमेरिकी वैश्विक प्रतिस्पर्धा को आगे बढ़ाता है जिससे आने वाले समय में क्रिप्टो करेंसी पर देश हित को ध्यान में रखते हुए कुछ अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
अमेरिकी जो बायडन प्रशासन ने क्रिप्टो करेंसी को लेकर रूस पर अपनी तीखी प्रक्रिया करते हुए कहा कि रूस क्रिप्टो करेंसी की ओर अपना रुख करके यूएस और यूरोपीय व्यापार रखी नुकसान की भरपाई नहीं कर पाएगा। इसके अलावा उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि क्रिप्टो पर प्रतिबंध लगाना कोई भी समस्या का पूर्ण समाधान नहीं है। क्रिप्टो करेंसी को लेकर अमेरिका का जो बयान सामने निकल कर आया है इससे खेतों में निवेश करने वाले निवेशकों में कुछ उत्साह देखने को जरूर मिला है जिससे कि मार्केट में भी कुछ पॉजिटिविटी का रुख बना हुआ है और आने वाले समय में इसमें कुछ मजबूती देखी जा सकती है जो कि निवेशकों के लिए एक पॉजिटिव विकल्प साबित हो सकता है ।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...