त्रिपुरा में बन रहा है इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, 22,000 लोगों के बैठने की क्षमता, जानिए कबतक बनकर होगा तैयार


अगरतला। पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में पहला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बन रहा है जो इस साल के अंत तक बनकर तैयार होने की संभावना है। त्रिपुरा के खेल और युवा मामलों के मंत्री सुशांत चौधरी ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 185 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं। साथ ही उन्‍होनें विधायक भानु लाल साहा के प्रश्‍न का जवाब देते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट 2017 में बनने के लिए लिया गया था।यह भी पढ़ें- LPG Price Latest: घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज से 50 रुपये महंगासुशांत चौधरी ने बताया कि झारखंड की एक निर्माण कंपनी को इसके निर्माण का ठेका दिया गया था, लेकिन कुछ कारणों से कंपनी ने काम को पूरा करने से इनकार कर दिया। बाद में यह दूसरे को दिया गया और निर्माण कार्य एक बार फिर से शुरू हो गया। इसके अलावा, साहा ने राज्य में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आनंद लेने की इच्छा को बताया है, और खेल और युवा मामलों के मंत्री से परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अनुरोध किया। चौधरी ने कहा, हम सभी यहां त्रिपुरा में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का आनंद लेना चाहते हैं। लेकिन, क्रिकेट त्रिपुरा राज्य सरकार के कंट्रोल में नहीं आता है। यह त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के कंट्रोल में है जो बीसीसीआई की स्‍टेट बॉडी है। यह भी पढ़ें- स्पाइस जेट ने गुवाहाटी से दिल्ली और चेन्नई के लिए दो नई सीधी उड़ानें शुरू की22,000 लोगों की बैठने की क्षमतात्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव किशोर कुमार दास ने बताया कि नया स्टेडियम सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। अभी मैदान में जिम, क्लब हाउस और प्रैक्टिस जाल लगाए जा रहे हैं। हम खिलाड़ियों के ठहरने के लिए स्टेडियम के भीतर एक तीन स्‍टार श्रेणी के होटल की भी व्यवस्था करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही स्टेडियम में 22,000 लोगों की बैठने की क्षमता होगी।

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online