5 राज्यों में मिली हार के बाद बौखलाईं सोनिया गांधी, Facebook पर लगा दिया ऐसा बड़ा आरोप


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा भारत में राजनीतिक विचारों एवं सामाजिक सछ्वाव को प्रभावित करने के सुनियोजित प्रयासों पर आज गहरी चिंता जतायी और सरकार से आग्रह किया कि वह इस प्रकार के खतरे से विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की रक्षा करे।ये भी पढ़ेंः ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म पर भड़के कांग्रेस के दिग्गज नेता, PM Modi पर लगाया ऐसा बड़ा आरोपगांधी ने लोकसभा में शून्यकाल में यह मामला उठाया और कहा कि हमारे लोकतंत्र को सोशल मीडिया के दुरुपयोग से खतरा बढ़ रहा है। फेसबुक एवं ट्वीटर जैसी वैश्विक कंपनियों का नेताओं, पार्टियों एवं उनके छद्म कार्यकर्ताओं द्वारा खास प्रकार के राजनीतिक विचारों को स्थापित करने के लिए प्रयोग बढ़ रहा है। लोगों के संज्ञान में यह बार बार आ रहा है कि वैश्विक सोशल मीडिया कंपनियां सभी पार्टियों के लिए समान अवसर उपलब्ध नहीं करा रहीं हैं। सत्ताधारियों के साथ मिल कर फेसबुक द्वारा जिस आक्रामकता से सामाजिक सछ्वाव को बिगाड़ा जा रहा है, वह हमारे लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।ये भी पढ़ेंः पंजाब में मिली करारी हार के बाद आखिरकार नवजोत सिद्धू को उठाना पड़ा ऐसा बड़ा कदमकांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि युवा एवं प्रौढ़ मस्तिष्क में भावनात्मक रूप से भ्रामक सूचनाओं से घृणा भरी जा रही है और फेसबुक जैसी छद्म प्रचार कंपनियां इस बात को जानतीं हैं और वे उससे मुनाफा कमा रहीं हैं। रिपोर्ट से पता चलता है कि बड़े कारोबारी घरानों, सत्ताधारियों एवं फेसबुक जैसी वैश्विक सोशल मीडिया कंपनियों के बीच इस प्रकार की सांठगांठ बढ़ रही है। गांधी ने कहा, मैं सरकार से आग्रह करतीं हूं कि वह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की चुनावी राजनीति में फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया कंपनियों के सुनियोजित हस्तक्षेप एवं प्रभाव को समाप्त करे। हमें अपने लोकतंत्र और सामाजिक सछ्वाव की रक्षा करने की जरूरत है भले ही कोई पार्टी सत्ता में हो।

 ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online