ब्रेकिंग : AU DU JNU AMU JAMIA एडमिशन 2022-23 के लिए कब आएँगे फार्म और कब होगा एग्जाम, तारीखों का ऐलान
University Grants Commision: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी UGC ने आज देश भर के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालय के एकसाथ परीक्षाओं को संचालित करने के लिए सूचना जारी किया है। सूचना में यह भी बताया गया है कि देश भर के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों मे एडमिशन के लिए फार्म कब आएँगे और परीक्षा कब प्रवेश परीक्षाएँ कब होंगी।
CUET के अंतर्गत लिए जाएँगे एग्जाम -
बताते चलें कि विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने यह स्पष्ट कहा है कि देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों मे सत्र 2022-2023 के अंतर्गत प्रवेश CUET के अंतर्गत कराया जाएगा। चाहे वह AU, DU, JNU हो या AMU व JAMIA
अप्रैल पहले सप्ताह में फार्म लाने की योजना -
बताते चले कि अब छात्र-छात्राओं को सिर्फ और सिर्फ एक एग्जाम देना होगा और उसका स्कोरकार्ड सभी केन्द्रीय विश्वविद्यालयों को भेज दिया जाएगा। छात्र-छात्राओं को हर विश्वविद्यालय का परीक्षा नही देना होगा। इसके लिए CUET परीक्षा की फार्म अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में UGC द्वारा लाए जाने की योजना है। जिसके लिए UGC ने नोटिफिकेशन जारी किया है।
जुलाई प्रथम सप्ताह में होंगे प्रवेश परीक्षा -
UGC ने सूचना के अनुसार अप्रैल प्रथम सप्ताह में फार्म लिए जाने की सूचना है जबकि प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथि जुलाई प्रथम सप्ताह UGC ने बतायी है। UGC ने यह ही कहा कि इस पर स्पष्ट नोटिफिकेशन जल्द ही जारी की जाएगी।
बाकी CUET परीक्षाओ से संबंधित हर छोटी बड़ी अपडेट हमारी टीम कवर कर रही है। इसके लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुडिए जिसका लिंक दिया गया है और सबसे तेजी से अपडेट पाइए।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...