गुरूर विकासखंड क्षेत्र के कई गांवों को मिल रही है विकास कार्यों की सौगात !

      @ अमित मंडावी
 बालोद : जिला के संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजनीतिक रण क्षेत्र गुरूर  विकासखंड अंतर्गत कई ग्रामों में इन दिनों विकास कार्य से संबंधित निमार्ण कार्य जोरों पर है । गुरूर विकासखंड के कई ऐसे ग्राम है जंहा पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहने के दौरान जनता मूल भूत सुविधाओं की  मांग कर, कर  थक चुकी थी ( सड़क , बिजली , पानी ) उन ग्रामों में आज कांग्रेस पार्टी की सरकार व  क्षेत्रिय विधायक संगीता सिन्हा के दूरदृष्टी सोंच व विचार धारा की कमाल कहिए आज जिला के राजनीतिक रण क्षेत्र माने जाने वाले गुरूर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत के लगभग सभी ग्राम पंचायतों में मूलभूत सुविधा की उपलब्धी लोगों को देखने को मिल रही है । विधायक के प्रयास और अनुशंसा के चलते कई ग्राम पंचायतों को पक्की सड़क व शुद्ध पेय जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है , तो गांव की गलियों को सी सी सड़क निर्माण के जरिए पक्का बनाने का कार्य भी किया जा रहा है ।इसी क्रम में संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा के द्वारा ग्राम पंचायत बोडरा विकासखंड गुरूर में विधायक निधि से 5 लाख रुपए की सीसी रोड और जिला पंचायत विकास निधि से 6 लाख रुपए की सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया है । इसी तरह विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पेन्डवानी में संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा के द्वारा विधायक निधि से 3.50 लाख रुपए की कला मंच निर्माण कार्य का आधार शिला का भूमिपूजन किया गया है । क्षेत्रीय विधायक संगीता सिन्हा के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की विधानसभा अंतर्गत आम जन मनाष को लेकर काफी चर्चा है ,तो वंही लगातार छत्तिसगढ़ राज्य पर विगत पन्द्रह साल तक राज करने वाले पार्टी के नेताओं की बोलती बंद है । बहरहाल बालोद जिला के राजनीतिक रण क्षेत्र में इन दिनों जमकर गांव गांव कार्य छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा किया जा रहा है यह सत्य है , हांलांकि विकासखंड क्षेत्र के ज्यादातर ग्राम पंचायतों के अंदर सत्ता पर काबिज सरपंचों की हालत अंदर से कमजोर बताई जाती है फिर भी विकास कार्य चरम पर है यह बड़ी बात है ।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online