यूपी स्कॉलरशिप : जानिए कब तक पहुँचेगी आपकी स्कॉलरशिप, अगर अभी तक नही आई तो जानिए समाधान

UP SCHOLARSHIP : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप (UP Scholarship) को लेकर तमाम प्रकार की खबरें चल रही हैं और विद्यार्थियों को भी इंतजार है कि उन्हें स्कॉलरशिप (UP Scholarship) कब मिलेगी। 10 जनवरी को स्कॉलरशिप आवेदन की अंतिम तिथि थी और अब यह पूरी हो चुकी है हजारों विद्यार्थियों को अब इंतजार है कि स्कॉलरशिप आवेदन के लिए एक बार फिर से अंतिम तिथि को बढ़ाया जाए और उनका आवेदन अगर छूट गया है तो वे आवेदन कर पाएं। फिलहाल स्कॉलरशिप आवेदन के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाए जाने की कोई सूचना नहीं है और जिन्होंने भी अपना आवेदन कर दिया है और अपना डॉक्यूमेंट अपने इंस्टिट्यूट में सबमिट कर दिया है उन्हें स्कालरशिप का लाभ दिया जाएगा लेकिन जिन्होंने भी आवेदन नहीं किया है उनके लिए एक निराशाजनक खबर जरूर है कि अब स्कॉलरशिप (UP Scholarship) के लिए आवेदन करने की तिथि को बढ़ाया नहीं जाएगा। फिलहाल अगर तिथि को बढ़ाए जाने से जुड़ी कोई भी अपडेट आएगी तो हम आप तक पहुंचाने का काम करेंगे लेकिन फिलहाल जिस मुद्दे पर हम बात करने जा रहे हैं उस मुद्दे को लेकर लाखों विद्यार्थी परेशान हैं।

कब तक मिलेगी स्कॉलरशिप -

उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत लाखों विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप (UP Scholarship) का बेसब्री से इंतजार है और वह जानना चाह रहे हैं कि उनकी स्कॉलरशिप उनके खाते में कब तक आएगी। हमारी टीम को हाल ही में इस मुद्दे पर जानकारी मिली है और जो जानकारी हमारी टीम को मिली है उसके अनुसार दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए डॉक्यूमेंट सत्यापन यानी विद्यार्थियों के द्वारा किए गए आवेदनों का सत्यापन किया जा रहा है और यह सत्यापन मध्य फरवरी तक पूरा कर लिया गया और इसके बाद विद्यार्थियों की सूची तैयार की जा रही है साथ ही कुछ विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप भेजी भी जा रही है जिसकी हर दिन की अपडेट हम आपको लगातार दे रहे हैं। मार्चमहीने के अंत तक दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर चुके विद्यार्थी अपने संबंधित बैंक खाते को एक बार अवश्य चेक कर लें क्योंकि संभव है कि सभी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप पूर्ण रूप से भेज दी जाए।

स्कॉलरशिप को लेकर इस बात का रखें ध्यान -

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप के लिए अगर आपने आवेदन किया है तो आपको एक बात का ध्यान अवश्य रखना है कि ऊपर हमने जो जानकारी आपको दी है उस समय अवधि में अपने बैंक खाते को एक बार अवश्य चेक कर लें। आपको बता दें कि स्कॉलरशिप के लिए वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करते समय संबंधित कर्मचारी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देने का कार्य भी करते हैं। यह जरूरी नहीं है कि कोई प्रक्रिया बिल्कुल पूरी हो तभी आप तक स्कॉलरशिप पहुंचे। हमारी टीम फिलहाल लगातार इस मुद्दे पर सक्रिय है और जब भी कोई अपडेट आएगी तो आप तक अवश्य पहुंचाई जाएगी।

स्कॉलरशिप (UP Scholarship) को लेकर चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है जैसे ही कोई अपडेट आएगी हम आप तक पहुंचाने का काम करेंगे। कोई भी अपडेट आए और आप तक पहुंचे इसके लिए जरूरी है कि आप हमारे वेबसाइट की हर खबर से अपडेट रहिए और हमारे टेलीग्राम चैनल से जरूर जुड़िये जहां हर महत्वपूर्ण खबर का नोटिफिकेशन हम सबसे पहले देते हैं। अगर आप चाहते हैं हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ना है तो इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में हमारे टेलीग्राम चैनल का लिंक दिया गया है उस पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल पर पहुंच सकते हैं और उससे जुड़ सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का फायदा यह मिलेगा कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करेंगे उसका सबसे पहले नोटिफिकेशन आपको प्राप्त हो जाएगा और आप उस खबर को आसानी से जान पाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online