जनता ने योगी को फिर से मुख्यमंत्री बनाया, हमने तो बस आज नेता चुना है - अमित शाह



जनता ने योगी को फिर से मुख्यमंत्री बनाया, हमने तो बस आज नेता चुना है - अमित शाह

लखनऊ। 24 मार्च

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में मुख्य केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में आज भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद कहा कि योगी जी को उत्तर प्रदेश की जनता ने बनाया है। उन्होंने कहा कि हमने आज एक बार फिर से उन्हें दल नेता जरूर चुना है परंतु प्रधानमंत्री जी ने चुनाव की प्रक्रिया की शुरुआत में ही कह दिया था कि हम उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक बार फिर से सुशासन की सरकार बनाने जा रहे हैं। 

अमित शाह ने कहा कि 2014 से लेकर अब तक प्रदेश की जनता ने प्रत्येक चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी पर अपना विश्वास जताया है। राजनीति के पंडितों को राजनीतिक मीमांसा करते समय इस पर गहन विचार करना होगा कि आखिर जनता ने बार बार अपना विश्वास भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व पर कैसे जताया है। 

शाह ने कहा कि यह जो बदलाव आया है यह देश की जनता के प्रति हमारी समर्पित कार्यशैली के चलते संभव हुआ है। उत्तर प्रदेश के विकास की जो नींव डालने का काम पांच साल में हुआ है, उसको अगली पांच वर्ष आम जनता की आकांक्षा को पूरा करने हेतु और आगे ले जाना है। हम सब विजय के आनंद के साथ आज यह संकल्प लेकर जाएं कि सुरक्षा और सुशासन का जो भाव जनता ने पसंद किया है वह और अच्छे ढंग से आगे बढ़ाया जाए।

 ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online