पुतिन की सीक्रेट बेटी का ट्रोलर्स ने किया बुरा हाल, जंग के बीच उठाना पड़ा इतना बड़ा कदम
रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला करने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना की जा रही है। लेकिन इसकी चपेट में अब उनकी सीक्रेट बेटी भी आ गई है। इसकी वजह से उसें अपना अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करना पड़ा है। क्योंकि उसको जमकर ट्रोल किया जा रहा था और कई यूजर उसे भला-बुरा कह रहे थे। आखिरकार इस सबसे तंग आकर उसने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया।पुतिन की सीक्रेट बेटी के तौर पर मशहूर युवती का नाम Luiza Rozova है। दरअसल यूक्रेन का समर्थन करने वाले यूजर Luiza Rozova को लगातार ट्रोल कर रहे थे। इससे वो काफी परेशान थीं। एक ट्रोल ने उनसे ये तक पूछ लिया कि क्या वो किसी चूहे की तरह बंकर में छिपी बैठी हैं।यह भी पढ़ें : धांसू बाइक चलाते हैं अरूणाचल प्रदेश के CM Pema Khandu, देखें तस्वीरेंबता दें कि Luiza Rozova रूस की एक अमीर महिला की बेटी हैं। बताया जाता है कि Luiza Rozova की मां पहले साफ-सफाई का काम करती थीं। रूस के एक निजी मीडिया आउटलेट ने दावा किया था पुतिन और Luiza Rozova की मां का अफेयर था और Luiza Rozova पुतिन की बेटी हैं।ये बात जान लें कि पुतिन और Luiza Rozova के बीच पिता-पुत्री का रिश्ता है, इसका कोई सबूत नहीं है। अफवाहों के आधार पर Luiza Rozova को पुतिन की सीक्रेट बेटी कहा जाता है।यह भी पढ़ें : रूस में भारत की धाक जमाकर अरुणाचल लौटे जुबिलेंट वुशु खिलाड़ी, देखें तस्वीरेंगौरतलब है कि पुतिन की सीक्रेट बेटी Luiza Rozova के इंस्टाग्राम पर 84 हजार फॉलोअर्स थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर आखिरी बार पोस्ट 5 महीने पहले किया था लेकिन 24 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से जब ट्रोल्स ने उन्हें निशाना बनाना शुरू किया तो उन्होंने अपना अकाउंट बंद कर दिया।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...