महिला सुरक्षा"अभिव्यक्ति" जागरूकता सप्ताह के तीसरे दिन ग्राम मारदा पोटी के महिलाओं को अभिव्यक्ति एप, ऑनलाईन ठगी,सायबर ठगी के संबंध में दी गई जानकारी
छत्तीसगढ़ धमतरी ..पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल एवं डीएसपी.आईयूसीएडब्लू सारिका के मार्गदर्शन में एवं शक्ति टीम प्रभारी रीना नीलम कुजूर एवं टीम द्वारा आज दिनांक 10/03/2022 को ग्राम मारदा पोटी के महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा एवं उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय नया रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा प्रारंभ किए गए अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी गई।
अभिव्यक्ति ऐप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु विशेष रूप से बनाया गया है।
इस एप्लीकेशन में महिलाएं, बालिकाएं अपनी समस्या ऑनलाइन दर्ज करा सकती हैं,साथ ही ऑनलाइन अपनी शिकायतों के निराकरण का स्टेटस भी देख सकती हैं ।
महिलाओं एवं बच्चों को सायबर सुरक्षा एवं छेड़छाड़ ,पोक्सो एक्ट,पिड़ित क्षतिपूर्ति योजना एवं घरेलू हिंसा के बारे में जानकारी दी गई।
महिलाओं को सुरक्षा संबंधी अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी देकर ऐप डाउनलोड कराया गया एवं पंपलेट वितरण किया गया जहॉ पर गांव की महिलायें एवं बालिकाये बहुत संख्या में उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...