उत्कृष विधायक चुने गए अजय चंन्द्राकर एवं संत राम नेताम
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के अंदर विपक्षी दल के सबसे तेजतर्रार विधायको में शुमार कुरूद विधायक व भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता अजय चंन्द्राकर एवं छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर की सभ्यता और संस्कृति को संजोए रखने हेतू दिन रात मेहनत करने वाले युवा नेता संत राम नेताम विधायक केशकाल को उत्कृष्ट विधायक चुना है । दोनों विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के द्वारा उत्कृष्ट विधायक चुने जाने को लेकर सत्ता पक्ष व विपक्षी दल के विधायको ने स्वागत किया है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के दोनों होनहार विधायकों को बधाई और शुभकामनाएं सोसल मीडिया मंच के माध्यम से दिया है , ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा अंतर्गत सभी विधायकों में से सबसे तेज तर्रार के रूप में प्रसिद्धि पा चुके अजय चंन्द्राकर को भी मौजूदा विधानसभा में उत्कृष्ट विधायक होने का तमगा हासिल हुआ है ,जिसे स्वच्छ लोकत्रांतिक व्यवस्था से जोड़ कर देखा जा रहा है , तो वंही संतराम नेताम एक युवा आदीवासी व बस्तर संभाग के केशकाल विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हुए है । संतराम नेताम अपने विधानसभा क्षेत्र में जनकल्याणकारी कार्यों के लिए जाने व पहचाने जाते है तो वंही छत्तीसगढ़ विधानसभा के अंदर सबसे हंसते खिलते व सभी से मधूर व्यवहार को लेकर मशहूर है ।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...