ब्रेकिंग : समझिये कब जारी होगा इलाहाबाद विश्वविद्यालय वार्षिक परीक्षाओं का टाइमटेबल, परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से हुई बातचीत, जानिए अपडेट


ALLAHABAD UNIVERSITY : इलाहाबाद विश्वविद्यालय व संघटक काॅलेजेज के छात्र-छात्राओं में अभी तक यह स्पष्टता नही है कि आगामी परीक्षाओं का माध्यम क्या होगा। हालाँकि इसको लेकर दिनांक 22 मार्च को हाई पावर कमेटी की बैठक बुलायी गयी है और इस पर सभी की नजरें टिकी हुयी है। इन सबके बीच सबसे ज्यादा सवाल इस बात की आ रही है कि 22 अप्रैल से परीक्षाएँ प्रस्तावित है और अब तक कोई टाइमटेबल जारी नही किया गया। इस विषय पर आज हमारी टीम ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से बातचीत की है आइए जानते है पूरी बातचीत।

परीक्षाओं का टाइमटेबल कब आएगा -

इस सवाल पर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से बताया गया कि परीक्षाओं का टाइमटेबल तैयार है और यह 18 फरवरी को ही जारी होना था लेकिन परीक्षाओं पर कमेटी बैठने के कारण उसे रोक दिया गया था। अगर बदलाव नही होता है निर्णय मे तो निर्णय आने के अगले दिन ही टाइमटेबल जारी कर दिया जाएगा।

निर्णय बदला तो कब आएगा टाइमटेबल -

इस सवाल का जवाब देते हुए परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से बताया गया कि अगर परीक्षाओं को ऑफलाइन के अलावा ऑनलाइन या ब्लेंडेंड मोड में कराया जाता है तो कुछ संशोधन हमे करना पड़ेगा और कम से कम तीन और अधिकतम एक सप्ताह नयी टाइमटेबल जारी करने में लगेगा।

परीक्षाओं के माध्यम पर कोई खबर -

इस सवाल का जवाब देते हुए परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने बताया कि इसपर हाई पावर कमेटी को निर्णय लेना है जो निर्णय आएगा उसके बाद परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से उसे अग्रसारित किया जाएगा। इसके लिए हाई पावर कमेटी के निर्णय का ही इंतजार किया जा रहा। 

22 अप्रैल से प्रस्तावित है परीक्षाएँ -

ज्ञात हो कि परीक्षा समीति के दिनांक 11 फरवरी 2022 के सूचना के अनुसार 22 अप्रैल 2022 से वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन ऑफलाइन माध्यम से होना है। बाकी जो भी अन्य अपडेट आती है उसे तेजी से आपके बीट टेलीग्राम चैनल व वेबसाइट के खबरो से अपडेट किया जाएगा। तेज खबर के लिए आप नीचे दिए गए हरे पट्टी वाले टेलीग्राम लिंक पर दबाकर हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online