यूपी बोर्ड परीक्षा : यूपी बोर्ड विद्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, समझिये एडमिट कार्ड की ये बड़ी अपडेट


UP BOARD EXAM : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के दसवीं, बारहवीं की परीक्षाओं का समय अब धीरे धीरे नज़दीक आ रहा है और विद्यार्थियों में तमाम प्रकार की चिंताएं चल रही हैं। विद्यार्थियों में परीक्षा की डेटशीट यानी टाइमटेबल को लेकर सबसे अधिक चिंता है। फिलहाल एक अच्छी बात यह है कि UPMSP किसी भी समय यूपी बोर्ड परीक्षाओं की समयसारणी जारी कर एग्जाम की तिथियों का आधिकारिक ऐलान कर सकता है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को अब अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए क्यों कि समय बेहद नज़दीक आ गया है। फिलहाल विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी अपडेट आ रही है जो उन्हें निश्चित रूप से फायदा पहुंचाएगी। आइये जानते है क्या है वह अपडेट।

आपकी जानकारी के लिए आपको एक विशेष बात बता दें कि साल 2022 में यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के लिए 51 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 दिसंबर को समाप्त होने तक हाईस्कूल के लिए 27 लाख 83 हजार और इंटरमीडिएट के लिए 23 लाख 91 हजार छात्रों ने अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की है।

कब तक जारी होगा एडमिट कार्ड -

एडमिट कार्ड को लेकर UP Board के लाखों विद्यार्थी परेशान हैं और वह इस बात से चिंतित हैं कि उनका प्रवेश पत्र (हॉल टिकट या एडमिट कार्ड) कब जारी होगा। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड तैयार हो चुके हैं बस इन्हें जारी किया जाना बाकी है। अब अगर बात करें कि विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड कब तक आ सकते हैं तो हमे मिल रही जानकारियों के अनुसार एडमिट कार्ड होली से पहले जारी किये जाने की उम्मीदें हैं। एडमिट कार्ड 16 से 18 मार्च के बीच कभी भी जारी हो सकते हैं। जैसे ही एडमिट कार्ड जारी होंगे हम आपको इसकी सूचना तत्काल देंगे।

एडमिट कार्ड को लेकर आ सकती है बड़ी अपडेट -

विद्यर्थियों को एडमिट कार्ड से जुड़ी तमाम प्रकार की चिंताएं हैं जैसे कि एडमिट कार्ड पर उनकी गलत जानकारी प्रिंट होना, विषय बदल कर आ जाना इत्यादि। 14 मार्च तक इस मुद्दे पर विशेष अपडेट आ सकती है। अगर आप यूपी बोर्ड ले विद्यार्थी हैं तो हमारे टेलीग्राम चैनल से अवश्य जुड़ जाएं जिससे आपको हर महत्वपूर्ण अपडेट मिलती रहे।

UPMSP जारी कर सकता है विशेष हेल्पलाइन -

यूपी बोर्ड आगामी परीक्षा के लिए डेटशीट यानी UP Board Exam Timetable (टाइमटेबल) जारी कर चुका है और अब एक और बड़ी घोषणा विद्यर्थियों के लिए जल्द की जा सकती है। जानकरी के मुताबिक UPMSP विद्यार्थियों के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी कर सकता है जो विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड इत्यादि में हुई गलतियों और अन्य समस्याओं के निपटारे के लिए काम में आएगा। फिलहाल यह कदम विद्यार्थियों की तमाम चिंताओं को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा।

हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें - 

आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online