दबंग ने स्कूल में घुसकर प्रधानाध्यापक को धुना, वीडियो वायरल
दबंग ने स्कूल में घुसकर प्रधानाध्यापक को धुना, वीडियो वायरल
दबंग ने स्कूल में घुसकर प्रधानाध्यापक को धुना, वीडियो वायरल
देखें यह वीडियो
-ग्राम जुगराजपुरा में तैनात है प्रधानाध्यापक
-पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर उठाई कार्रवाई की मांग
उरई संवाददाता
ग्राम जुगराजपुरा के प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक के साथ एक दबंग ने स्कूल में घुसकर गाली गलौच करते हुए जमकर मारपीट कर दी। पीड़ित प्रधानाध्यापक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है अन्यथा की स्थिति में स्कूल बंद करने की चेतावनी दी गई है।
बुधवार को नदीगांव विकासखंड के ग्राम जुगराजपुरा के प्राथमिक विद्यालय में तैनात राधामोहन बच्चों को पढ़ा रहे थे। इस दौरान गांव का दबंग कमल सिंह स्कूल में आ धमका और राधा मोहन को बाहर निकाल कर गाली गलौज करते हुए उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया है। सरेआम अपमानित हुए प्रधानाध्यापक ने मामले की तहरीर रेंढर थाने में देकर अवगत कराया कि उक्त दबंग कमल सिंह की पत्नी विद्यालय में रसोईया के पद पर तैनात है। उसका मानदेय नहीं मिला है। इसी बात से खुन्नस खाकर कमल सिंह ने उसके साथ सरेआम मारपीट करते हुए बेइज्जत किया। प्रधानाध्यापक ने मांग की है कि अगर उक्त दबंग के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो विद्यालय बंद रहेगा और वह अध्यापन कार्य करने नहीं जाएगा। वही प्रधानाध्यापक के साथ हुई मारपीट के बाद ग्रामीणों में भी उदासी है मगर दबंग के प्रति भय व्याप्त होने के कारण लोग मौन है.
अब विस्तार से
जालौन में एक दबंग का कहर देखने को मिला, जहां उसने स्कूल में घुसकर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के साथ अभद्रता करते हुए उसे गाली गलौज की साथ ही उसको हाथों से जमकर पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जिसके बाद पीड़ित प्रधानाध्यापक से थाने में शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की साथ ही कार्रवाई न होने की स्थिति में स्कूल बंद करने की चेतावनी पुलिस प्रशासन को दी।
मामला रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम जुगराजपुरा का है। बताया गया है कि बुधवार को नदीगांव विकासखंड के ग्राम जुगराजपुरा के प्राथमिक विद्यालय में तैनात राधामोहन बच्चों को पढ़ा रहे थे। इस दौरान गांव का दबंग कमल सिंह पुत्र भगवानदास जाटव स्कूल में आ धमका और राधा मोहन को बाहर निकालकर गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगा। प्रधानाध्यापक को बचाने के लिए एक ग्रामीण आता है, लेकिन उसको भी दबंग अनदेखा कर लगातार उसके साथ मारपीट करता रहता है, इस मारपीट का वीडियो वहीं मौजूद लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, इस वायरल वीडियो के होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
वहीं इस घटना के बाद प्रधानाध्यापक ने मामले की तहरीर रेंढर थाने में दी साथ ही अवगत कराया कि उक्त दबंग कमल सिंह की पत्नी विद्यालय में रसोईया के पद पर तैनात है, जिसका शासन से मानदेय नहीं मिला तो इसी बात से खुन्नस खाकर कमल सिंह ने उसके साथ सरेआम मारपीट करते हुए बेइज्जत किया। प्रधानाध्यापक ने कार्रवाई की मांग करते हुई कहा कि अगर उक्त दबंग के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो विद्यालय को बंद कर दिया जायेगा साथ ही वह अध्यापन कार्य करने स्कूल नहीं जाएगा, वही इस मामले में रेंढर थाने के प्रभारी अशोक कुमार सिंह से बात की है तो उन्होंने बताया है कि शिकायती पत्र आया है इस आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है, साथ ही वीडियो को भी मंगाया है, जिससे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में समस्या न आए।
ALL Credit of this post going to https://www.primarykamaster.co.in

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...