परीक्षा में मन मष्तिष्क को केंद्रित कर श्रेष्ठतम अंक प्राप्त किया जा सकता है _ प्रधानाचार्या डॉ सुषमा सिंह
संवाददाता अम्बेडकर नगर
अम्बेडकर नगर जिले मे स्वच्छ मनोयोग से सदाचार,आपसी भाईचारा कायम रखते हुए परीक्षा में मन मष्तिष्क को केंद्रित कर श्रेष्ठतम अंक प्राप्त किया जा सकता है जिसके लिए हमारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद सभी छात्र छात्राओं के साथ है । आपको बता दे कि चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कालेज पूरनपुर के छात्र छात्राओं को सत्र समापन पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ श्रीमती सुषमा सिंह ने कही । विद्यालय के कक्षा 10 एवं 12 के हजारों छात्र छात्राओं ने विद्यालय में पूजा अर्चना के साथ अपने गुरुजनों से आशीर्वाद एवं प्रेरणा परीक्षा में अच्छे अंक लाने की प्रेरणा लिया । कार्यक्रम में बच्चों ने सरस्वती वंदना गीत आदि प्रस्तुत किया और गुरुजनों को उपहार देकर सम्मानित करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया । इस मौके पर प्रधानाचार्या डॉ सुषमा सिंह बड़े बाबू लक्ष्मण सिंह ज्ञानेन्द्र सिंह रवींद्र चौबे अर्चना त्रिपाठी कामना राय साधना पण्डेय मीरा यादव मंजू सिंह कंचन मिश्रा तरूण पांडे अनिल उपाध्याय आदि शिक्षकों ने छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...