बोरों में भर भरकर ले जाई जा रही लाशें, रूस ने यूक्रेन में मार दिए इतने सारे लोग
रूस-यूक्रेन युद्ध को आज 17वां दिन हो गया है और रूस लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है। हालांकि, इसके बावजूद यूक्रेन झुकने को तैयार नहीं। दुनिया के कई देशों ने रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं, इसके बाद भी रूसी सैनिक यूक्रेन पर बम बरसाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बीच खबर आई है कि यूक्रेन के मेलिटोपोल शहर के मेयर इवान फेडोरोव का रूसी सेना द्वारा अपहरण कर लिया गया है।यह भी पढ़ें : धांसू बाइक चलाते हैं अरूणाचल प्रदेश के CM Pema Khandu, देखें तस्वीरेंखबर है कि मेयर फेडोरोव ने रूसी सेना की मदद करने से इनकार कर दिया था। वहीं इस घटना की निंदा करते हुए राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि मेलिटोपोल के मेयर का अपहरण लोकतंत्र के खिलाफ एक युद्ध अपराध है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सभी लोकतांत्रिक देशों में 100% लोग इसके बारे में जानेंगे और फिर इसका विरोध करेंगे।मारियूपोल शहर के मेयर ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में सिर्फ शहर में ही हजारों नागरिकों की जान गई है। उन्होंने दावा किया कि मारियूपोल में 12 दिनों तक नाकेबंदी और गोलाबारी के दौरान 1,582 नागरिक मारे गए हैं।यह भी पढ़ें : रूस-यूक्रेन छोड़ो, भारतीयों को देश के ही इस राज्य में जाने के लिए लेना पड़ता है वीजा, जानिए क्योंइसके साथ ही यूक्रेन में रूस की ओर से हमले को लेकर 41 देशों ने इंटरनेशनल कोर्ट में रूस का विरोध करने का फैसला लिया है। जापान और उत्तर मैसेडोनिया रूस के सैन्य आक्रमण के कारण अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय में रूस के खिलाफ यूक्रेन के मुकदमे में शामिल हो गए हैं।
ALL Credit of this post going to http://www.dailynews360.com/
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...