भारतीय मजदूर संघ ,लखनऊ ने जारी की बैठक की महत्वपूर्ण सूचना
*बैठक की महत्वपूर्ण सूचना*
*भारतीय मजदूर संघ ,लखनऊ*
--------------------------------------
भारतीय मजदूर संघ से संम्बद्ध समस्त संगठनों, जिले की समस्त कार्यकारिणी सदस्य व एनओबीडब्ल्यू के समस्त पदाधिकारी जो अधिवेशन में सक्रिय है ,उन्हें सूचित किया जाता है कि भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष व वित्तीय प्रभारी श्री गिरीश चंद आर्य जी लखनऊ बीएमएस कार्यालय में दिनांक 24 03 2022 को आ रहे हैं और साथ ही केंद्रीय संगठन मंत्री श्री अनुपम जी एवम प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती विनीता मिश्राजी की भी गरिमामयी उपस्थित रहेगी। ऐसी स्थिति में अधोहस्ताक्षरी की मंशा है कि उनका मार्ग दर्शन प्राप्त करने हेतु एनओबीडब्ल्यू के अधिवेशन को सम्पन्न कराने में लगी हुई टीम के साथ उनका औपचारिक परिचय भी कराया जाना चाहिए। साथ ही जिले की होली मिलन का भी कार्यक्रम होना निश्चित हुआ है।
अतः आप सभी से विनम्र निवेदन है कि दिनांक 24 03 2022 को समय 5 30 बजे शाम को बीएमएस कार्यालय , कैसरबाग, लखनऊ में अवश्य उपस्थित होंवे और उनके मार्गदर्शन का अनुगमन करें।
भवदीय
मनमोहन दास
जिला अध्यक्ष
भारतीय मजदूर संघ
लखनऊ
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...