क्रिकेट में ड्यूस बॉल का उपयोग प्राथमिकता से करें खिलाड़ी उमेश साहू

धमतरी :-धमतरी विकासखंड के ग्राम गुजरा में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  जिसके दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में उमेश साहू उपस्थित हुए जो लोकसभा महासमुंद के सांसद श्री चुन्नीलाल साहू जी के जिला प्रतिनिधि हैं समिति के द्वारा जोर-शोर से उनका स्वागत किया गया उमेश साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि समिति टेनिस बाल के अलावा ज्यादा से ज्यादा ड्यूस बाल का अभ्यास करें क्योंकि जब भी क्रिकेट के विषय में भर्ती होती है वहां पर ड्यूस बाल वालों को ही प्राथमिकता मिलती है ना कि टेनिस वालों को ज्यादातर हम टेनिस बॉल का अभ्यास करते हैं और ड्यूस बॉल का अपना एक अलग मापदंड होता है जिसके कारण में अगर हम कभी सरकारी भर्ती में वैकेंसी भरते हैं उसके कारण में हमारे परिश्रम का जो फल मिलना चाहिए वह हमें नहीं मिल पाता और हम अपने भविष्य के निर्माण से वंचित हो जाते हैं अगर हम ड्यूस बाल का अभ्यास ज्यादा से ज्यादा करेंगे तो उससे हमारा समय और धन का परिणाम सकारात्मक निकलेगा इसी के साथ उन्होंने पूरे समिति के सदस्यों की सराहना भी किए क्योंकि ग्राम गुजरा में पिछले 28 वर्ष से क्रिकेट का आयोजन किया जा रहा है पुरानी समिति के लोग आज के समय में वरिष्ठ हो चुके हैं जिनके मार्गदर्शन में आज वह इस  आयोजन को करते आ रहे हैं और एक इतिहास बना रहे हैं श्री उमेश साहू ने समिति के सभी सदस्यों को एकजुट होकर के खेल क्षेत्र के अलावा समाज के विकास में और समाज को एक नई दिशा देने की ओर हमारी सोच को बढ़ावा देने के विषय में अपनी बात कही और इस विषय में उमेश साहू ने यह भी कहा कि समिति को या ग्राम वासियों को जब भी उमेश साहू की आवश्यकता हो कोई भी प्रकार के मदद के लिए वह मदद के लिए सर्वप्रथम हमेशा तैयार रहेंगे उमेश साहू जी के साथ ग्राम के वरिष्ठ धरम साहू आमदी मंडल के उपाध्यक्ष गोकरण साहू दुर्गेश कुमार ध्रुव, तोमेश सोनकले ,गुलशन साहू, द्रोणाचार्य ठाकुर ,खूब लाल सेन ,भोजराज साहू कृष्णकांत कुंजाम, डेविड साहू ,लकी सोनी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online