महिलाओं को समर्पित है जो अपने साधनों से परे जाकर अपने लिए खुद रास्ते बनाती हैं



08 मार्च हर साल महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।
 यह दुनिया भर में नारीत्व के उत्सव की याद दिलाता है। यह हमारे जीवन में उन महिलाओं को समर्पित है जो अपने साधनों से परे जाकर अपने लिए खुद रास्ते बनाती हैं।इस दिन महिलाओं की उपलब्धियों और राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्रों में अपने अधिकारों की लड़ाई में वे कितनी दूर आ गई हैं, इसका जश्न मनाया जाता है। हम सभी जानते हैं कि दुनिया महिलाओं के बिना नहीं चल सकती।  यह उनके प्रयासों की सराहना करने का दिन है। बड़े और छोटे संगठन महिलाओं को यह दिखाने के लिए एक साथ आते हैं कि वे आज के समाज में कितनी मूल्यवान हैं।
इसी कड़ी में 
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल द्वारा गाड़ी संख्या 22436 वन्दे भारत दिल्ली से बनारस एवम वापसी गाड़ी को केवल महिलाओं के द्वारा संचालित /चलाये जाने का निर्णय दिल्ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री डिम्पी गर्ग द्वारा लिया गया।
 इस अवसर पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर  श्रीमति छवि शर्मा,मंडल वाणिज्य प्रबन्धक/यात्री सेवाएं, श्रीमति श्रेया सिंह, मंडल वाणिज्य प्रबन्धक/स्टेशन सर्विस एवम श्री अशोक कुमार, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबन्धक स्वयं स्टेशन पहुचे और गाड़ी स्टाफ आज दिनाँक 08.03.2022 को विश्व महिला दिवस के अवसर पर गाड़ी संख्या 22436 *वन्दे भारत* गाड़ी का सम्पूर्ण संचालन महिला  वर्ग के द्वारा किया गया। *टी. एस. *माधुरी* टी. टी. आई. Ndls के साथ
*सपना दत्ता*, प्रo टिo परीक्षक/ दिल्ली जं 
*राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित* एवम (केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय द्वारा) *भारतीय रेलवे की प्रथम महिला राष्ट्रीय युवा पुरुस्कार* से सम्मानित , *भारतीय महिला  पावरलिफ्टिंग* की अंतरराष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ी विश्व प्रतियोगिता वर्ष (2014, USA) स्वर्ण पदक विजेता  *पूजा* टि0 परीक्षक पानीपत, *कल्पना उप्रेती तिवारी* प्रo टिo परीक्षक/ दिल्ली जं , *सुलोचना बास्की* प्रo टिo परीक्षक/ दिल्ली जं , *मंजू बोस* मुख्य टिकट निरीक्षक , पानीपत द्वारा नई दिल्ली से बनारस एवम वापसी केवल महिला कर्मचारियों द्वारा ही संचालित कर चलाई गई।
इस संदर्भ में यह भी ध्यातव्य हो कि इस गाड़ी को चलाने की भूमिका कुमारी पूनम स्टेशन मास्टर दिल्ली द्वारा पूर्ण की गई।


 ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online